• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP SET परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 40 परीक्षार्थियों को बांट दिया गलत प्रश्रपत्र, हल करना शुरू किया तब बदला

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में रविवार को बड़ी गड़बड़ी सामने आई। भोपाल के एक केंद्र में 40 परीक्षार्थियों को अलग ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 10:18:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 10:18:20 PM (IST)
MP SET परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 40 परीक्षार्थियों को बांट दिया गलत प्रश्रपत्र, हल करना शुरू किया तब बदला
MP SET परीक्षा में बड़ी लापरवाही।

HighLights

  1. एमपी लोक सेवा आयोग की गड़बड़ी पर परीक्षार्थियों का हंगामा
  2. केंद्र में 40 परीक्षार्थियों को अलग सीरिज के प्रश्न पत्र बांट दिए गए
  3. आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया, लेकिन कार्रवाई से इनकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में रविवार को बड़ी गड़बड़ी सामने आई। भोपाल के एक केंद्र में 40 परीक्षार्थियों को अलग सीरिज के प्रश्न पत्र बांट दिए गए। उन्होंने हल करना भी शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि यह पेपर उनके विषय से ही जुड़ा नहीं है।

प्रश्न पत्र मिलने पर भड़के परीक्षार्थी

केंद्र प्रबंधन की आपत्ति पर प्रश्न पत्र बदले, लेकिन परीक्षार्थियों के पास पहले से हल प्रश्न पत्र आ गए। उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापकों की पात्रता तय करने के लिए पांच साल बाद हुई इस परीक्षा में यह गड़बड़ी कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल केंद्र में हुई।


यहां करीब 300 परीक्षार्थी शामिल हुए। 40 परीक्षार्थियों को गलत सीरिज के प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए। पर्यवेक्षकों को गलती का अहसास हुआ तो बुकलेट वापस लेकर सीरियल अनुसार पेपर दिए, जो पहले से खुले हुए थे, उन पर दूसरे छात्रों का रोल नंबर व सीरियल नंबर अंकित था। कुछ प्रश्नों पर टिक मार्क भी लगे थे और कुछ कॉपियों में रफ वर्क किया गया था।

पेपर लीक की आशंका और अतिरिक्त समय का प्रावधान

इससे परीक्षार्थी भड़क गए। वहीं कुछ ने पेपर लीक की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें डराकर चुप कराने की कोशिश की, बाद में इसकी सूचना आयोग को दी गई। आयोग के निर्देश पर प्रभावित परीक्षार्थियों को नया प्रश्न-पत्र व उसे हल करने के लिए आधा घंटा अतिरिक्त समय दिया गया।

यह भी पढ़ें- रतलाम में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकला फ्लैग मार्च, 55 स्थानों पर कड़ी निगरानी

35 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

भोपाल में 35 प्रतिशत परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। भोपाल के 52 केंद्रों पर कुल 20,424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13,227 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, 7,202 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उनकी उपस्थिति 64.75 प्रतिशत रही।

भोपाल के कमला नेहरू स्कूल में बने केंद्र के एक कक्ष में सीरियल नंबर के अनुसार प्रश्नपत्र नहीं बांटे गए थे। गलती सामने आने पर बुकलेट बदल दिए गए। उन्हें नए प्रश्नपत्र देकर अतिरिक्त समय प्रदान किया गया। - आर पंचभाई, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी, एमपीपीएससी