• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी की हवा पटाखों के धुएं से हुई जहरीली, भोपाल में 1735 तक पहुंचा AQI, उज्जैन-इंदौर भी बने गैस चैंबर

MP Air Pollution Post Diwali: दीपावली पर पटाखों ने प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंचा दिया। भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की हवा बेहद खराब रही।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 09:42:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 09:42:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी की हवा पटाखों के धुएं से हुई जहरीली, भोपाल में 1735 तक पहुंचा AQI, उज्जैन-इंदौर भी बने गैस चैंबर
दीवाली पर पटाखों से बिगड़ी एमपी की आबोहवा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. दीवाली पर पटाखों से बिगड़ी एमपी की आबोहवा
  2. उज्जैन-इंदौर समेत कई शहरों में हवा हुई जहरीली
  3. औद्योगिक क्षेत्रों पीथमपुर-सिंगरौली में भी घुला जहर

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली पर पटाखों ने प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंचा दिया। भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की हवा बेहद खराब रही। भोपाल के कलेक्टर कार्यालय में रविवार रात 11 बजे पीएम-2.5 का 899 दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार से सोमवार तक तीनों निगरानी केंद्र पर जब-जब एक्यूआइ में वृद्धि हुई तो इसके बाद गणना ही बंद कर दी।

बड़े शहरों में औसत AQI में भी स्थिति चिंताजनक

इसके अलावा भोपाल सहित प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में औसत एक्यूआइ में भी स्थिति चिंताजनक रही। रविवार शाम छह बजे भोपाल के टीटी नगर का एक्यूआइ 404, इंदौर का 386, ग्वालियर का 372 और जबलपुर का 345 रहा। पीथमपुर और सिंगरौली जैसे प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही, जबकि मंडीदीप में निगरानी केंद्र द्वारा एक्यूआइ की जारी नहीं किया गया।


दीपावली की रात हुई आतिशबाजी का असर

दीपावली की रात हुई आतिशबाजी का असर अगले दिन सुबह तक शहरों की हवा में बना रहा। भोपाल के तीनों सरकारी एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े बताते हैं कि रात से सुबह तक हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बेहद ऊंचे स्तर पर रही।

पर्यावरण परिसर में सुबह सात से आठ बजे के बीच पीएम2.5 का स्तर 891 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया। टीटी नगर में तड़के चार से 4:45 बजे के बीच यह 839 और कलेक्टर कार्यालय में रात 11 से 12 बजे के बीच 772 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज हुआ।

यानी आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का असर रातभर बना रहा और सुबह तक हवा साफ नहीं हो सकी। वहीं, निजी एजेंसी द्वारा जारी किए डेटा में तो गोविंदपुरा का एक्यूआइ 1735 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, निगरानी केंद्र ने बंद की गणना

दीपावली की रात टीटी नगर स्थित एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन पर रात 12 बजे एक्यूआइ 785 दर्ज किया गया। इसके बाद निगरानी केंद्र का डेटा जारी होना बंद हो गया। बाद में सुबह पांच बजे जब डेटा जारी किया गया, तो एक्यूआइ 593 था।

यह भी पढ़ें- एमपी में सड़कों पर दौड़ेंगी 520 नई ई-बसें, डिपो पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी राहत

वहीं, कलेक्टर कार्यालय में लगे निगरानी केंद्र से रात 11 बजे डेटा जारी करना दिया, जिसके बाद रात 12:15 बजे डेटा जारी किया, तो पीएम-2.5 का डेटा 899 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था और इसके बाद फिर जानकारी देना बंद कर दिया गया। सोमवार को दो बजे तक बंद रहा और दो बजे जब डेटा जारी किया, तो पीएम-2.5 का स्तर 92 था।

वहीं, पर्यावरण परिसर में लगे निगरानी केंद्र पर पीएम-2.5 का स्तर 785 पर पहुंचने पर रविवार रात 11 बजे बंद कर दिया गया और अगले दिन सोमवार सुबह नौ बजे जब रिकार्ड जारी किया तो पीएम-2.5 का स्तर 549 पर था।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का AQI

  • उज्जैन - 412
  • भोपाल : 404
  • इंदौर : 386
  • ग्वालियर : 372
  • जबलपुर : 345

प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र वाले शहरो की स्थिति

सिंगरौली : 287

पीथमपुर : 254

मंडीदीप : मॉनिटरिंग मशीन बंद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।