• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत, भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगी एसी सीटें, जानें कब से लागू होगी नई व्यवस्था

बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला लिया है।

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 11 May 2026 10:18:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 10:18:44 PM (IST)
दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत, भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगी एसी सीटें, जानें कब से लागू होगी नई व्यवस्था
भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगी एसी सीटें।

HighLights

  1. अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
  2. भोपाल एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का फैसला
  3. दिल्ली सफर करने वालों की राह आसान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जिन्हें लंबे समय से कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कोच जोड़ने की समय-सीमा और ट्रेन विवरण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस में 24 जून से और गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस में 27 जून से अतिरिक्त थर्ड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। भोपाल एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल है, जिसमें सालभर यात्रियों की भारी मांग बनी रहती है।


यह भी पढ़ें- राजगढ़ में भीषण हादसा, पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करते समय लगी आग, 13 लोग झुलसे; 15 बाइकें खाक

यात्रियों को मिलने वाले लाभ और सुविधाएं

अतिरिक्त कोच जुड़ने से अधिक आरक्षित सीटें उपलब्ध होंगी, वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इससे भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सुविधाओं से जरूर जांच लें।