
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशों पर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की नई लिस्ट जारी की गई है। इस नए फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गोवा के साथ-साथ मध्य प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा। शिव प्रकाश के पास मध्य प्रदेश संगठन का लंबा अनुभव रहा है, जिससे राज्य में कार्यकर्ताओं और सत्ता के बीच समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
भाजपा की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की पूरी लिस्ट
| क्र. | नाम | पद / जिम्मेदारी | राज्य / क्षेत्र | केंद्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शिवप्रकाश | राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) | आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) | बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | भुवनेश्वर |
| 3 | वी. सतीश | संगठनात्मक जिम्मेदारी | एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय | दिल्ली |
| 4 | नगेंद्र | संगठनात्मक जिम्मेदारी | वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क | दिल्ली |
| 5 | अजय जामवाल | राज्य महासचिव (संगठन) | महाराष्ट्र | मुंबई |
| 6 | सतीश धोंड | राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन), जनजाति संपर्क | महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान | नागपुर |
| 7 | मधुकर | राज्य महासचिव (संगठन) | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना | हैदराबाद |
| 8 | दशरथ | राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) | तेलंगाना | वारंगल |
| 9 | रविंद्र राजू | राज्य महासचिव (संगठन) | असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण | गुवाहाटी |
| 10 | भिखूभाई दलसानिया | राज्य महासचिव (संगठन) | बिहार | पटना |
| 11 | पवन साई | राज्य महासचिव (संगठन) | झारखंड | रांची |
| 12 | सिद्धार्थन | राज्य महासचिव (संगठन) | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| 13 | रत्नाकर | राज्य महासचिव (संगठन) | गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | अहमदाबाद |
| 14 | अरुण बिन्नाडी | राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) | गुजरात | राजकोट |
| 15 | फणींद्रनाथ शर्मा | राज्य महासचिव (संगठन) | उत्तराखंड | देहरादून |
| 16 | पवन राणा | राज्य महासचिव (संगठन) | दिल्ली, हरियाणा | दिल्ली |
| 17 | कर्मवीर | राज्य महासचिव (संगठन) | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| 18 | चंद्रशेखर | राज्य महासचिव (संगठन) | मध्य प्रदेश | भोपाल |
| 19 | मानस मोहंती | राज्य महासचिव (संगठन) | ओडिशा | भुवनेश्वर |
संगठन को मैदानी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए सतीश धौंड को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र (4 प्रदेशों) में 'प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) एवं जनजाति संपर्क' का महत्वपूर्ण प्रभार दिया गया है। उनका केंद्र नागपुर तय किया गया है।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, भोपाल सहित सभी जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालय घेरने उतरेंगे दिग्गज नेता
इसके साथ ही संगठन को मैदानी स्तर पर मजबूती देने के लिए चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस नई सांगठनिक टीम के अनुभव और कुशल समन्वय से राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा तथा आगामी अभियानों को नई दिशा मिलेगी।