• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 अधिकारियों के तबादले; सिवनी, छिंदवाड़ा और उमरिया के SDO बदले

MP Forest Department Transfer: शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन क्षेत्रपालों (रेंजर्स) और दो सहायक वन संरक्षकों (एसडीओ) का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:21:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:21:54 PM (IST)
एमपी वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 अधिकारियों के तबादले; सिवनी, छिंदवाड़ा और उमरिया के SDO बदले
49 वन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना।

HighLights

  1. 49 वन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
  2. राज्य शासन ने जारी की स्थानांतरण सूची
  3. सिवनी, छिंदवाड़ा-उमरिया के SDO बदले

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन क्षेत्रपालों (रेंजर्स) और दो सहायक वन संरक्षकों (एसडीओ) का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

शुक्रवार देर शाम वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सहायक वन संरक्षक यूगेश कुमार पटेल को उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) दक्षिण सिवनी से स्थानांतरित कर पूर्व छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में, कुलदीप नारायण त्रिपाठी को उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) उमरिया से स्थानांतरित करते हुए अनूपपुर में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: रतलाम-धार समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 26 सितंबर से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

47 वन क्षेत्रपालों की भी नई पदस्थापना

दो सहायक वन संरक्षकों के साथ-साथ प्रदेश भर में कार्यरत 47 वन क्षेत्रपालों के भी तबादले किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थ स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।