
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज रविवार, 22 मार्च 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में गुना जिले के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है।
गुना जिले में तलाशी में मिली नक़द राशि के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस अधीक्षक, गुना अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जवाबदेही…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 22, 2026

यह भी पढ़ें- MP में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक, इन मुद्दों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से गृह विभाग के सचिव, अभिषेक सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।