• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, पूर्व जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश

त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और पुत्र समर्थ सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश हुआ। दोनों पक्ष अब सीबीआई दस्तावेजों और साक्ष्यों क...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 01:14:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 01:44:10 PM (IST)
त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, पूर्व जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश
त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्विषा शर्मा मौत मामले में अदालत में चालान पेश हुआ।
  2. पूर्व जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपित हैं।
  3. सीबीआई के दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपित हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है। वकील चालान में दर्ज तथ्यों का उपलब्ध साक्ष्यों से क्रॉस वेरिफिकेशन करेंगे।

इसके बाद दोनों पक्ष अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। चालान में शामिल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2), 85 और 108 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3, 3(5) और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं।


चालान के अध्ययन के बाद आगे बढ़ेगी न्यायिक प्रक्रिया

चालान पेश होने के बाद अब दोनों पक्षों की नजर इसमें शामिल दस्तावेजों और साक्ष्यों के अध्ययन पर है। अधिवक्ता उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत में अपनी दलीलें रखेंगे। इसके आधार पर मामले में आगे की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया निर्धारित होगी।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं, अर्जी पर सुनवाई आज