• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MCU Bhopal में तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, हालत गंभीर; इंस्टाग्राम पर हैं पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स

MP News: भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से जन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 02:48:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 09:44:53 PM (IST)
MCU Bhopal में तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, हालत गंभीर; इंस्टाग्राम पर हैं पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
तीसर मंजिला से गिरा छात्र दिव्यांश चौकसे।

HighLights

  1. MCU की तीसरी मंजिल से छात्र नीचे गिरा।
  2. घायल छात्र का नाम दिव्यांश चौकसे बताया गया।
  3. जनसंचार विभाग का पीजी छात्र है दिव्यांश।

नई दुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद कालेज में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस की शुरुआती जांच सामने आया है कि घटना के समय छात्र अपने कुछ साथियों के साथ एक बर्फ पानी नाम का गेम खेल रहा था और भागते समय वह संभल नहीं पाया है और नीचे आकर गिरा।

घायल छात्र को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए,दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां छात्र का इलाज कराया जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक छात्र को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि मूलत: ग्राम रतनपुर गिरधारी निवासी 23 वर्षीय दिव्यांश चौकसे कालेज के पास में किराये का कमरा लेकर रहता था।


मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र

वह मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने साथियों के साथ कक्षा से बाहर आया था, जहां सभी साथी बर्फ पानी (एक छात्र बर्फ बनता और अन्य छात्र पानी और गोल घेरा बनता से पकड़ते है) नाम का गेम खेलने लगे।

इसी दौरान वह दौड़ा और वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और तीसरी मंजिल से सीधे नीचे आकर गिरा।उसके साथी दोस्त ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसे लगा कि दीवार है,इसमें वह हादसे का शिकार हो गया। गिरने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद छात्र और कालेज के स्टाफ मौके पर पहुंचे।

जहां उसे पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखकर दूसरे निजी अस्पताल में रखा गया है। जहां उसे 48 घंटे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इधर, पुलिस घटनास्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। शुरूआती जांच में मामला गिरने का है लग रहा है।

यह भी पढ़ें- 'नेटवर्क समस्या नहीं है', हाईकोर्ट में शिक्षकों के E-Attendance को चुनौती मामले में सरकार ने कहा- कई टीचर लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी

इंस्टाग्राम पा पांच लाख फॉलोअर्स

दिव्यांश इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर काफी सक्रिय था।उसके इंस्टाग्राम पर करीब पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।वह तकनीकी रूप से काफी दक्ष है। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि छात्र का पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। वहीं, साथी छात्रों का कहना है कि यह हादसा हुआ है।