• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

'नेटवर्क समस्या नहीं है', हाईकोर्ट में शिक्षकों के E-Attendance को चुनौती मामले में सरकार ने कहा- कई टीचर लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी

जबलपुर हाईकोर्ट (MP High Court) में गुरुवार को ई-अटेंडेंस (E-Attendance) की अनिवार्यता संबंधी याचिकाओं की सुनवाई हुई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 09:41:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 09:41:29 PM (IST)
'नेटवर्क समस्या नहीं है', हाईकोर्ट में शिक्षकों के E-Attendance को चुनौती मामले में सरकार ने कहा- कई टीचर लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी
E-attendance row in HC: याचिकाकर्ताओं ने बायोमैट्रिक या रजिस्टर में उपस्थित दर्ज कराने की रखी मांग

HighLights

  1. ई-अटेंडेंस में नेटवर्क और सर्वर की लगातार शिकायतें रही हैं।
  2. 27 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में ई-अटेंडेंस की वैधानिकता चुनौती।
  3. 'नेटवर्क नहीं समस्या, कई शिक्षक लगा रहे अटेंडेंस'- सरकार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस (E-Attendance) की अनिवार्यता के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट (MP High Court) में सुनवाई हुई। अलग-अलग जिलों में पदस्थ शिक्षकों ने इसमें आने वाली समस्याओं को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं व सरकार को रिकार्ड सहित जवाब पेश करने को कहा था।

7 नवंबर को अगली सुनवाई

याचिकाकर्ता शिक्षकों की ओर से दलील दी गई कि ई-अटेंडेंस दर्ज कराने में कई बार नेटवर्क सहित अन्य समस्याएं आती हैं। वहीं, शासन की ओर से तर्क दिया गया कि नेटवर्क की समस्या नहीं है, क्योंकि उसी स्कूल में अधिकतर शिक्षक अटेंडेंस लगा रहे हैं। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने दोनों के जवाब को अभिलेख पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को निर्धारित कर दी।


27 शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस को HC में दी चुनौती

जबलपुर निवासी याचिकाकर्ता मुकेश सिंह वरकड़े सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 27 शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने दलील दी कि शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए बने शिक्षक एप के जरिए उपस्थित दर्ज कराने में बहुत सी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षकों के पास अच्छा स्मार्टफोन नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'हमें डर लगता है... इसलिए जाना चाहते हैं', MP में मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू परिवारों का पलायन, मकान बिकवाने की लगाई गुहार

प्रतिमाह डाटा पैक खरीदना, प्रतिदिन मोबाइल की बैटरी चार्ज रखना, स्कूल में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने की समस्याएं हैं। सर्वर की समस्या व चेहरा मिलान की भी समस्याएं हैं। मांग की गई कि या तो बायोमैट्रिक मशीन से या पूर्व की भांति कर्मचारी रजिस्टर में उपस्थित दर्ज कराई जाए।

यह भी पढ़ें- MP Honey Trap Case: रीवा में भाजपा नेता का नया वीडियो वायरल, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुसाला