• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल का सनकी चोर... महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर खुद पहनकर सोता था युवक, पुलिस भी रह गई दंग

कोलार थाना क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक सनकी युवक की अजीबोगरीब हरकत ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने दीपेश अंकित नामक युवक...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 07:02:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 07:02:28 PM (IST)
भोपाल का सनकी चोर... महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर खुद पहनकर सोता था युवक, पुलिस भी रह गई दंग
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर खुद पहनकर सोता था युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक सनकी युवक की अजीबोगरीब हरकत ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने दीपेश अंकित नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो न केवल महिलाओं के अंतःवस्त्र चोरी करता था, बल्कि उन्हें खुद पहनता भी था। पुलिस ने जब आरोपित के घर दबिश दी, तो वह चोरी किए गए कपड़े पहनकर ही सोता हुआ पाया गया।

परछाई और श्रमिक कार्ड से खुला मामला

घटना की शुरुआत रात करीब साढ़े बारह बजे हुई, जब अमरनाथ कॉलोनी के एक डेयरी संचालक को अपनी बालकनी में किसी की परछाई दिखी। संचालक के ललकारने पर आरोपित वहां सूख रहे अंतःवस्त्र समेटकर भागने लगा। इसी आपाधापी और हड़बड़ी में आरोपित का 'श्रमिक कार्ड' मौके पर ही गिर गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके से मिले कार्ड के आधार पर पुलिस आरोपित के घर तक जा पहुंची।


घर में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपित

जब कोलार पुलिस ने श्रमिक कार्ड पर दर्ज पते पर दबिश दी, तो नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपित दीपेश अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था और उसने वही चोरी किए हुए महिलाओं के अंतःवस्त्र पहन रखे थे। पुलिस ने उसके पास से चोरी के अन्य वस्त्र भी बरामद किए हैं। इस पूरी घटना और गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक ही रात में दो कॉलोनियों को बनाया निशाना

पुलिस जांच में पता चला है कि अमरनाथ कॉलोनी में वारदात करने से पहले आरोपित ने मंदाकिनी कॉलोनी में भी एक घर को निशाना बनाया था। वहां से चोरी किए गए कुछ कपड़े भागते समय रास्ते में ही गिर गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपित की इस हरकत से स्थानीय लोग अचंभित हैं और क्षेत्र में इसकी खासी चर्चा है।

मानसिक विकृति की आशंका

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह किसी गंभीर मानसिक विकृति का मामला लग रहा है। पुलिस अब यह रिकॉर्ड खंगाल रही है कि क्या आरोपित ने पहले भी क्षेत्र में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से लागू होगी ट्रेनों की नई समय-सारणी, भोपाल मंडल में कई गाड़ियों के समय में बदलाव