• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

1 जनवरी से लागू होगी ट्रेनों की नई समय-सारणी, भोपाल मंडल में कई गाड़ियों के समय में बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से 01 जनवरी 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की है।...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 06:46:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 06:46:44 PM (IST)
1 जनवरी से लागू होगी ट्रेनों की नई समय-सारणी, भोपाल मंडल में कई गाड़ियों के समय में बदलाव
1 जनवरी से लागू होगी ट्रेनों की नई समय-सारणी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से 01 जनवरी 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की है। नई समय-सारणी के तहत भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर संचालित होने वाली कई यात्री गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही अधिकांश ट्रेनों की औसत गति बढ़ाए जाने से यात्रा समय में भी बचत होगी।

ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन

इसी तरह गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, कटनी-बीना, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, ग्वालियर-बीना और कोटा-बीना जैसी गाड़ियों के आगमन समय में संशोधन किया गया है। मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय बदले गए हैं।


कुछ ट्रेनों के समय में संशोधन

इटारसी, बीना, रूठियाई सहित अन्य स्टेशनों पर बिलासपुर-इंदौर, रानी कमलापति-रीवा, भोपाल-जोधपुर, दरभंगा-मैसूर, सहरसा-बेंगलुरु, पटना-बेंगलुरु और हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा इंटरचेंज स्टेशन संत हिरदाराम नगर पर भी कुछ ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने संबंधित सभी स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व 01 जनवरी 2026 से प्रभावी नई समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत वेबसाइट, रेल मदद 139 या आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। - सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

यह भी पढ़ें- मतांतरण के बाद तीन संदिग्धों के खातों में आए नौ लाख रुपये -हिंदू से बने थे मुस्लिम, सतना जिले का मामला