• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Crime: उधारी के 1200 रुपये न चुकाने पर घर में घुसकर युवक को राड से पीटा, अस्पताल में मौत

दिवाली की रात शोएब उर्फ अमीन ने संजय नगर स्थित राजेश के घर में घुसकर लोहे की राड से सिर और हाथ-पैरों पर वार किए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:27:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:27:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal Crime: उधारी के 1200 रुपये न चुकाने पर घर में घुसकर युवक को राड से पीटा, अस्पताल में मौत
मृतक- राजेश यादव

HighLights

  1. उधारी के 1200 रुपये के लिए हत्या
  2. घर में घुसकर लोहे की राड से हमला
  3. इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। महज 1200 रुपये के कर्ज की वसूली न चुकाने पर एक युवक ने सीएनजी आटो चालक की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के संजय नगर में दिवाली की रात आरोपित ने घर में घुसकर राजेश यादव (38) पर जानलेवा हमला किया था।

सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। अब मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। शाहजहांनाबाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

8 साल पहले की उधारी

पुलिस के अनुसार संजय नगर में पानी की टंकी के पास रहने वाला राजेश यादव, पिता सत्यनारायण यादव, सीएनजी आटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 8 साल पहले आग से जलने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने दोनों बच्चों की अकेले परवरिश कर रहा था।


8-9 नवंबर की दरमियानी रात वह घर में अकेला था। इसी दौरान शोएब उर्फ अमीन उसके घर में घुसा और लोहे की राड से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राजेश के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपित मौके से भाग निकला। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

दो हजार रुपये उधार लिए थे, 800 लौटाए

स्वजन के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते राजेश ने करीब पांच महीने पहले कालोनी में ही रहने वाले शोएब उर्फ अमीन से दो हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 800 रुपये वह लौटा चुका था। बाकी 1200 रुपये भी जल्द देने का वादा किया था, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण रकम नहीं चुका पा रहा था।

दूसरी ओर, आरोपित लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। स्वजन का आरोप है कि इसी रंजिश में शोएब ने घर में घुसकर राजेश पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर; गिरवी रखी मोपेड के पैसों को लेकर विवाद

वारदात के समय गली में पटाखे चला रहे थे बच्चे

वारदात के समय राजेश के दोनों बच्चे घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे। मारपीट का शोर सुनकर सबसे पहले उसकी भतीजी घर के अंदर पहुंची। वहां राजेश खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बच्चे भी घर पहुंच गए। आठ साल पहले मां को खो चुके इन बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी उठ गया है। थाना प्रभारी उमेशपाल सिंह चौहान ने बताया कि देर रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।