• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में भीषण आग... दुकान व लॉज से उठी लपटें, तीसरी मंजिल से 3 लोगों को रस्सी से बचाया

शहर के घोड़ा निकास क्षेत्र के समीप सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अजय रैकवार के मकान के नीचे संचालित प्रेम मंगानी की सुपारी सेंटर एवं किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

By Madanmohan malviyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 01:22:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 01:22:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में भीषण आग... दुकान व लॉज से उठी लपटें, तीसरी मंजिल से 3 लोगों को रस्सी से बचाया
भोपाल में भीषण आग

HighLights

  1. घोड़ा निकास क्षेत्र में सुपारी सेंटर व किराना दुकान में लगी आग
  2. तीसरी मंजिल पर फंसे 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रस्सी से बचाया
  3. दमकल ने आग पर पाया काबू, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के घोड़ा निकास क्षेत्र के समीप सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अजय रैकवार के मकान के नीचे संचालित प्रेम मंगानी की सुपारी सेंटर एवं किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इसी भवन में प्रेम लॉज भी संचालित है। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपर तीसरी मंजिल पर रह रहा एक परिवार धुएं और आग के बीच फंस गया। परिवार के तीन सदस्यों की जान पर बन आई और उन्हें बचाने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ी।

40 फीट की ऊंचाई से रस्सी के सहारे सुरक्षित उतारे लोग

हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। तीसरी मंजिल पर करीब 40 फीट की ऊंचाई पर फंसे तीनों लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना काफी मशक्कत कर तीनों सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।


लपटों पर काबू पाने का प्रयास, कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद घर लौटे थे संचालक: दुकान में रखा सामान जलकर राख

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुपारी सेंटर दुकान के संचालक प्रेम मंगानी निवासी 12 नंबर शाम करीब 7 बजे पूजा-अर्चना करने के बाद दुकान से घर चले गए थे। इसके बाद दुकान में आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखे सामान के साथ आसपास के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान का खुलासा जांच एवं आकलन के बाद ही हो सकेगा।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: समय रहते तीनों लोगों की बची जान

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि आसपास के लोगों की तत्परता, साहस और सूझबूझ से तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार के तीनों सदस्यों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- दीपावली की रात उज्जैन की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, नागरिकों को खिलाई मिठाई; बांटे उपहार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।