• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सफाई के बाद नगर निगम का पूरा काम ठप, 11 हजार कर्मी हड़ताल पर; शुक्रवार से पानी का खतरा

हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों में सफाईकर्मियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।

By anuj mainaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:42:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:42:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में सफाई के बाद नगर निगम का पूरा काम ठप, 11 हजार कर्मी हड़ताल पर; शुक्रवार से पानी का खतरा
भोपाल में नगर निगम के 11 हजार कर्मी हड़ताल पर

HighLights

  1. भोपाल नगर निगम के 11 हजार दैनिक वेतनभोगी हड़ताल पर
  2. मुख्यालय, 85 वार्डों और 21 जोन में कामकाज पूरी तरह ठप
  3. मांगें न मानी जाने पर शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद की चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सफाई कर्मचारियों के बाद अब भोपाल नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भी गुरुवार से काम बंद कर दिया है। हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों में सफाईकर्मियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।

निगम मुख्यालय में खाली पड़ीं कुर्सियां: 85 वार्डों और 21 जोन का अमला भी हुआ शामिल

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के काम बंद करने से नगर निगम मुख्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी हुई हैं। इसके अलावा राजधानी के सभी 85 वार्डों और 21 जोन का अमला भी इस हड़ताल में शामिल हो गया है। हड़ताल पर गए इन कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 11 हजार बताई जा रही है, जिसके चलते निगम का पूरा कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।


मांगें पूरी न होने पर पानी सप्लाई बंद करने का अल्टीमेटम

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो शुक्रवार से भोपाल शहर में पानी की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी। कर्मचारियों के इस सख्त रुख के कारण राजधानी में सफाई व्यवस्था चरमराने के बाद अब पेयजल संकट गहराने का खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले बढ़ा यात्रियों का दबाव, बसों में मनमाना वसूल रहे किराया, घर पहुंचने को विद्यार्थी परेशान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।