• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

थर्मस में ले जा रहा था सवा दो करोड़ की ड्रग्स, भोपाल ISBT पर बेंगलुरु का मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार

भोपाल के आईएसबीटी पर गोविंदपुरा पुलिस ने बेंगलुरु निवासी मैकेनिकल इंजीनियर विशाख एएन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी बरामद हुई, जिसे तीन थर्मस में पॉलीथिन के अंदर छिपाया गया था।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 07:54:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 07:54:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
थर्मस में ले जा रहा था सवा दो करोड़ की ड्रग्स, भोपाल ISBT पर बेंगलुरु का मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी विशाख ए.एन। सौ- पुलिस

HighLights

  1. आईएसबीटी पर 2.25 करोड़ की एमडी जब्त
  2. दिल्ली से नागपुर पहुंचानी थी खेप
  3. चार बैंक खातों में लेनदेन के सुराग मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरा पुलिस ने 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी ड्रग के साथ बेंगलुरु के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित विशाख एएन पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। वह दिल्ली से बस के जरिए एमडी की खेप लेकर नागपुर जा रहा था। शनिवार सुबह बस के आइएसबीटी पहुंचने पर मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग में रखे तीन थर्मस बॉटल और पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई करीब 2.25 करोड़ रुपये कीमत की 970 ग्राम एमडी बरामद हुई।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में एक व्यक्ति ने उसे ये थर्मस दिए थे, जिन्हें नागपुर में एक तय व्यक्ति तक पहुंचाना था। इस काम के लिए उसे करीब एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब उससे ड्रग सप्लाई नेटवर्क और खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


कॉलेज के दिनों से तस्करी में शामिल होने का दावा

डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में कालेज के दिनों से ही ड्रग तस्करी से जुड़े होने की बात कही है। वह लंबे समय से इस धंधे में शामिल होने का दावा कर रहा है। हालांकि, पुलिस को फिलहाल उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। वह पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है।

क्लब या पार्टी में खपाने की आशंका

आरोपित के पास से ड्रग के सेवन में इस्तेमाल होने वाले फ्लास्क भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि एमडी की खेप किसी क्लब, रेस्टोरेंट या निजी पार्टी में सप्लाई की जानी थी। हालांकि, नागपुर में ड्रग किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी पुष्टि पूछताछ के बाद ही हो सकेगी।

चार बैंक खातों में मिले लेनदेन के सुराग

जांच में आरोपित के चार बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उसके खाते में करीब एक लाख रुपये एडवांस के तौर पर आने की जानकारी मिली है। आशंका है कि नागपुर में ड्रग की डिलीवरी के बाद उसे बाकी रकम दी जानी थी। पुलिस अब खातों के लेनदेन और रकम भेजने वालों की जानकारी जुटा रही है।

क्रिस्टल से पाउडर बनाने पर मात्रा हो सकती थी दोगुनी

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई 970 ग्राम एमडी सबसे शुद्ध रूप क्रिस्टल फार्म में थी। इसे पाउडर फार्म में तैयार करने पर मिलावट के जरिए मात्रा बढ़ाकर करीब दो किलो तक की जा सकती थी। इस तरह एक ही खेप से अधिक मात्रा में नशा तैयार कर बाजार में खपाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- सलवार सूट के पैकेटों में छिपाकर लाई जा रही 9 किलो ड्रग्स जब्त, DRI ने तस्कर को भोपाल ISBT पर पकड़ा

चैटिंग में ग्राहकों को बताए थे ड्रग के दाम

पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन जांच के लिए खंगाला तो उसमें ड्रग तस्करी से जुड़ी कई चैट मिली हैं। इनमें उसने अलग-अलग लोगों से एमडी की सप्लाई को लेकर बातचीत की थी। चैटिंग में ड्रग के दाम और सौदे से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गई थीं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उससे जुड़े लोगों, ड्रग सप्लाई नेटवर्क और तस्करी की अन्य कड़ियों का पता लगाया जाएगा।- संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।