• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

गलत लोकेशन दिखा रहीं मीटर रीडिंग मशीनें, भोपाल में 93 कर्मचारियों का वेतन कटा; दीपावली पर आंदोलन की चेतावनी

उपभोक्ताओं के घर पर रीडिंग लेने के बावजूद पाश मशीनें वास्तविक स्थान से 2 से 3 किलोमीटर दूर की लोकेशन दिखा रही हैं। नेटवर्क की समस्या और उपभोक्ताओं का ...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 02:02:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 02:02:05 PM (IST)
गलत लोकेशन दिखा रहीं मीटर रीडिंग मशीनें, भोपाल में 93 कर्मचारियों का वेतन कटा; दीपावली पर आंदोलन की चेतावनी
प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गलत लोकेशन के कारण 93 कर्मचारियों का वेतन कटा
  2. 2 से 3 किलोमीटर दूर की लोकेशन दिखाने का आरोप
  3. दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को आंदोलन की चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर रीडिंग करने वाले 93 कर्मचारियों का वेतन तकनीकी खामी के कारण काटे जाने का मामला सामने आया है।

बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि पाश मशीनें उपभोक्ताओं के घर पर रीडिंग लेने के बावजूद वास्तविक स्थान से 2 से 3 किलोमीटर दूर की लोकेशन दिखा रही हैं।

इसके चलते कर्मचारियों का पिछले तीन महीने में सात से 25 दिन तक का वेतन काटा गया है।

लोकेशन नहीं मिलने से डेटा मिलान में परेशानी

बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कंपनी मुख्यालय में आईटी सेल के इंजीनियर प्रमोद प्रजापति और मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

भार्गव ने बताया कि बैरसिया, ईटखेड़ी, ललरिया, सूखी, गुनगा और नजीराबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मशीनें गलत लोकेशन दिखा रही हैं। कई गांवों में नेटवर्क की समस्या भी है। कर्मचारियों को उपभोक्ताओं का पूरा डेटा नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत तक छूट, सुबह 9 से शाम 5 के बीच है टाइमिंग

दीपावली पर आंदोलन की चेतावनी

संगठन के अनुसार, 67 कर्मचारियों का 7 से 8 दिन, पांच का 17 दिन और तीन कर्मचारियों का 20 से 25 दिन का वेतन काटा गया है। संगठन ने कटा वेतन वापस करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 7 और 8 नवंबर को दीपावली के दौरान आंदोलन की चेतावनी दी गई है।