• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 4 लाख लोग परेशान! अंडरब्रिज बंद होने से 5 किमी ज्यादा करना पड़ रहा सफर, जनसुनवाई में गूंजा मुद्दा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैकल्पिक रास्ते की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें अशोका गार्डन की 80 फीट सड़क से होकर करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 02:54:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 02:54:44 PM (IST)
भोपाल के 4 लाख लोग परेशान! अंडरब्रिज बंद होने से 5 किमी ज्यादा करना पड़ रहा सफर, जनसुनवाई में गूंजा मुद्दा
अंडरब्रिज बंद होने से 5 किमी ज्यादा करना पड़ रहा सफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण के चलते आम लोगों की आवाजाही लगातार मुश्किल होती जा रही है। कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को शिकायतकर्ता मेहमूद अनवर गुड्डू ने आवेदन देते हुए बताया कि जिंसी से बोगदा पुल तक सड़क लंबे समय से बंद है, अब पातरा पुल के पास स्थित बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज भी 63 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसका खामियाजा आसपास की करीब चार लाख की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैकल्पिक रास्ते की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें अशोका गार्डन की 80 फीट सड़क से होकर करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। छात्र, नौकरीपेशा लोग, बुजुर्ग और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले नागरिक परेशान हैं।


रहवासियों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग की है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच सड़क सुरक्षा समिति को सौंपी है। जनसुनवाई में 130 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने सुना और दिव्यांग प्रकाश शाक्य को ट्राइसिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

छात्र को स्कूल बस में बैठाने से इंकार

राहुल नगर निवासी राजकुमार उइके ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका बेटा दिल्ली पब्लिक स्कूल में आरटीई के तहत तीसरी कक्षा का छात्र है। स्कूल दूर होने की वजह से बच्चा पिछले ढाई साल से स्कूल से ही स्कूल जा रहा था, लेकिन अचानक से प्रबंधन ने अब आरटीई के बच्चों को स्कूल की बस सेवा देने से इंकार कर दिया है। आरटीई के छात्रों को बस सेवा नहीं दी जाएगी। उइके का आरोप है कि वह बस की फीस का भुगतान अलग करते आ रहे हैं, बावजूद इसके प्रबंधन ने बस सेवा देने से मना कर दिया है। कलेक्टर ने मामले की जांच जिला शिक्षाधिकारी अभिनव आर्य को सौंपी है।

बालाजी छोले-भटूरे की डीजल भट्टी से आधा दर्जन दुकानें खाक

न्यू मार्केट के बालाजी छोले-भटूरे संचालक दीप अग्रवाल द्वारा अवैध तरीके से डीजल भट्टी का उपयोग करने की वजह से आसपास की दुकानों तक आग पहुंची है। दुकानदार स्वाती ताम्रकार, प्रकाश मीरचंदानी, सुनील मूलचंदानी और मनोज ताम्रकार ने शिकायत करते हुए बताया की दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ितों ने छोल-भटूरे संचालक पर एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल से सिटीजन एटीएम कार्ड के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी