• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल से सिटीजन एटीएम कार्ड के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने आईटीआई कॉलेज के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य को निशाना बनाकर उनके बैंक खाते से 10 लाख...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 02:27:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 02:37:49 PM (IST)
उज्जैन में कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल से सिटीजन एटीएम कार्ड के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी
सेवानिवृत्त प्राचार्य से हुई ठगी। -एआई इमेज

HighLights

  1. बैंक अधिकारी बनकर फोन किया
  2. एटीएम का पिन और सीवीसी नंबर लेकर खाते से निकाले रुपये
  3. पड़ोसी की सलाह पर 1930 पर की शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने आईटीआई कॉलेज के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य को निशाना बनाकर उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। माधव नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार सनत कुमार जैन उम्र 80 वर्ष निवासी निर्माण नगर, सेठी नगर के पास, आईटीआई कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य हैं। रविवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बैंक का अधिकारी बताते हुए जैन को सिटीजन एटीएम कार्ड बनवाने का प्रस्ताव दिया और इससे कई सुविधाएं मिलने की बात कही।


फोन करने वाले ने उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी ले ली

सनत कुमार जैन फोन करने वाले की बातों में आ गए और सिटीजन एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सहमति दे दी। इसके बाद फोन करने वाले ने उनसे उनके बैंक खाते से संबंधित जानकारी, एटीएम का पिन और सीवीसी नंबर ले लिया। कुछ देर बाद सनत कुमार जैन ने इस संबंध में अपने पड़ोसी संजय को बताया। इस पर संजय ने जैन से कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है, उन्हें तुरंत इस संबंध में शिकायत करना चाहिए।

बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है

संजय ने उन्हें साइबर ठगी होने की आशंका जताई और तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। बैंक से लेन-देन की जानकारी लेने पर पता चला कि खाते से दो लाख, तीन लाख और पांच लाख रुपये निकाले गए हैं। इस तरह कुल 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। मामले में माधव नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ठग की तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें- क्यूआर कोड से खाते में डलवाए ठगी के रुपये और कैश लेकर भागा एक्टिवा सवार, बिलासपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड