• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मेट्रो का सफर हुआ स्मार्ट... एक ही कार्ड से इंदौर-दिल्ली-मुंबई समेत 7 शहरों में कर सकेंगे सफर

एटीएम कार्ड की तरह काम करने वाले इस स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भोपाल के यात्री इसका उपयोग इंदौर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और मुंबई की मेट्रो यात्रा में भी कर सकेंगे।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:03:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:03:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल मेट्रो का सफर हुआ स्मार्ट... एक ही कार्ड से इंदौर-दिल्ली-मुंबई समेत 7 शहरों में कर सकेंगे सफर
भोपाल मेट्रो का सफर हुआ स्मार्ट

HighLights

  1. भोपाल मेट्रो में शुरू हुई नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सेवा
  2. 50 रुपये शुल्क वाले इस कार्ड से सफर पर किराए में मिलेगी 25% छूट
  3. टिकट वेंडिंग मशीन से यात्री महज 30 सेकंड में निकाल सकेंगे QR टिकट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में मेट्रो यात्रियों को बार-बार टिकट की कतार में लगने से निजात दिलाने के लिए गुरुवार से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की शुरुआत की गई। एटीएम कार्ड की तरह काम करने वाले इस स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भोपाल के यात्री इसका उपयोग इंदौर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और मुंबई की मेट्रो यात्रा में भी कर सकेंगे।

फिलहाल सुभाष नगर से एम्स तक लगभग सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन हो रहा है, जिसमें रोजाना 100 से 150 यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की सीमित संख्या के कारण सेवा के पहले दिन कार्ड खरीदने वालों की भीड़ कम ही नजर आई।


कार्ड से सफर करने पर किराए में मिलेगी 25 प्रतिशत की विशेष छूट

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार यह कार्ड शहर के छह स्टेशनों पर उपलब्ध है। इसे महज 50 रुपये के नॉन-रिफंडेबल शुल्क पर खरीदा जा सकता है। कार्ड को रिचार्ज कर यात्री सीधे स्टेशन पर प्रवेश और निकास कर सकेंगे। इस कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी। इसके अलावा कॉर्पोरेशन ने 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विभिन्न टिकट श्रेणियों में किराए में छूट की व्यवस्था पहले से लागू कर रखी है।

'बाय योर टिकट' विकल्प चुनकर यात्री खुद निकाल सकेंगे QR टिकट

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) भी शुरू कर दी गई हैं। अब यात्री बिना किसी की मदद के मशीन की स्क्रीन पर 'बाय योर टिकट' विकल्प चुनकर और अपने गंतव्य स्टेशन का चयन कर महज 30 सेकंड में खुद क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे स्टेशनों पर समय की बचत होगी और सफर अधिक सुगम बनेगा।

यह भी पढ़ें- MP में मनमाना किराया लेने वाली बसों का परमिट होगा रद, चालान नहीं अब सीधे जब्त होंगी बसें

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।