
भोपाल। संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।
#WATCH | Madhya Pradesh: BJP workers hold protest in support of Vice President of India and Rajya Sabha chairman Jagdeep Dhankhar in Bhopal. pic.twitter.com/XodeuV2102— ANI (@ANI) December 20, 2023
इसको लेकर वीडी शर्मा ने कहा, "उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और INDI गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।....आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।.."
बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निंदा करने की बजाय उसका वीडियो बनाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।
#WATCH | Bhopal: BJP MLA Kailash Vijayvargiya says, "...The mimicry of Vice President Jagdeep Dhankhar by a TMC MP and Congress MP Rahul Gandhi making a video of it instead of condemning shows the character of Congress..." https://t.co/QdxlvT6iij pic.twitter.com/aNFpfG0LhS— ANI (@ANI) December 20, 2023
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मिमिक्री विवाद पर भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और INDI… pic.twitter.com/gac9Zwrqpd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2023