
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट तलैया थाना क्षेत्र के काली जी मंदिर के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, मंत्री सारंग छोला से अपने निजी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम में जाते समय एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख मंत्री विश्वास सारंग ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया।
यह भी पढ़ें- एमपी के मंत्री विजय शाह को राहत, कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में नहीं चलेगा मुकदमा, सरकार ने SC को दी जानकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल तलैया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।