
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हबीबगंज स्थित पांच नंबर में बीच चौराहे पर बेल्ट-डंडों से युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले सभी छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने तीन साल पुराने मारपीट के प्रकरण में समझौता न करने पर युवक की पिटाई की थी। केस फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है, आरोपित उस पर लंबे समय से समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि ऋषि नगर निवासी 38 वर्षीय रिंकू सिंह भदौरिया रविवार रात करीब 08.30 बजे पांच नम्बर शराब दुकान के सामने अपने दोस्त राहुल बरखरे के साथ मौजूद था। उसी दौरान पंचशील नगर निवासी अजय लोंडे जिसका पूर्व में रिंकू से मारपीट का विवाद था। उसने झगड़ा शुरू कर दिया और केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा।
विरोध करने पर उसके दोस्त राहुल ठाकुर ने उसे रोका। साथ ही सुमित खरे और देवराज नाहर ने डंडे और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। इसके अलावा लाखन सिंह राठौर, अजय लोंडे और रोहित विश्वकर्मा ने भी मारपीट की। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपितों का जुलूस निकाला।
इसे भी पढ़ें... भोपाल मेट्रो : DRM से लेकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक के बिखरे कामों को पूरा करने में जुटा प्रबंधन