• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सावधान: त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ा मोबाइल चोरी का खतरा; आउटर पर सुबह 3 से 6 बजे के बीच सबसे ज्यादा वारदातें

त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए कटनी, इटारसी, बीना, ग्वालियर और गाडरवारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। इटारसी और बीना क...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 11:39:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 11:39:13 AM (IST)
सावधान: त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ा मोबाइल चोरी का खतरा; आउटर पर सुबह 3 से 6 बजे के बीच सबसे ज्यादा वारदातें
प्रतीकात्मक, सौ-इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. ट्रेनों के आउटर पर रुकने के दौरान मोबाइल चोर सक्रिय
  2. सुबह 3 से 6 बजे तक चोरी की ज्यादा घटनाएं
  3. दिवाली से छठ तक जीआरपी-आरपीएफ का विशेष अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना रेलवे सुरक्षा बल के लिए चुनौती बना गया है। ट्रेनों के आउटर पर रुकने के दौरान चोर जनरल और स्लीपर कोच को निशाना बनाते हैं।

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के सामने आए मामलों के अनुसार, सुबह 3 से 6 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसे देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू की है। दिवाली और छठ पूजा तक विशेष निगरानी जारी रखने की तैयारी है।


आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों में ज्यादा खतरा

कटनी, इटारसी, बीना, ग्वालियर और गाडरवारा ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आउटर पर ट्रेनें रुकने के दौरान चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। इन स्थानों पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें गश्त कर रही हैं। इटारसी और बीना के आउटर पर विशेष दल तैनात किए गए हैं। इन क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

जनरल और स्लीपर कोच चोरों के निशाने पर

मोबाइल चोरी के सबसे ज्यादा मामले जनरल और स्लीपर कोच से सामने आते हैं। यात्रियों के मोबाइल चलाने या चार्जिंग पर लगाने के दौरान चोर मौका देखकर वारदात करते हैं। केरला, श्रीधाम और टीजी ट्रेनों में भी चोरी के ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी है। इन्हें चोरी की घटनाओं से प्रभावित ट्रेनों की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 17 ट्रेनों के रूट में बदलाव: भोपाल से गुजरने वाली गाड़ियां 15 अक्टूबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग का असर

भोपाल के आसपास इन क्षेत्रों में निगरानी

भोपाल के आसपास निशातपुरा, बैरागढ़, रानी कमलापति और मिसरोद के आउटर पर भी चोरी की घटनाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पहले की तुलना में अब कर्मचारियों को लाठी के साथ टार्च लेकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वे में चिह्नित क्षेत्रों में जीआरपी और आरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रही हैं। त्योहारों के दौरान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिवाली और छठ पूजा तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - राजाबाबू, स्पेशल डीजी, जीआरपी रेल