यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP News: सड़क पर ठेला लगाने वाले नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल, बनाए गए अतिथि
Street Vendors of MP शहरी पथ-विक्रेताओं का दल 24 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा, 25 जनवरी को नेशनल वार मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करेगा।
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 07:41:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jan 2024 08:22:51 PM (IST)
पथ विक्रेता गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिलHighLights
- सड़क पर ठेला लगाने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल
- नई दिल्ली में होने वाली परेड में बनाए गए अतिथि
- भोपाल, सीहोर, खंडवा, रतलाम एवं रीवा के 10 पथ-विक्रेता शामिल
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना में लाभान्वित 10 शहरी पथ-विक्रेता और उनके परिजन कर्त्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इन पथ-विक्रेताओं को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। जिन पथ-विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, उनमें भोपाल, सीहोर, खंडवा, रतलाम एवं रीवा के हितग्राही शामिल हैं।
नोडल अधिकारी के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारी आसिम खान और दुर्गेश तिवारी समन्वय का कार्य देखेंगे। शहरी पथ-विक्रेताओं का दल 24 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा, 25 जनवरी को नेशनल वार मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करेगा। देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी चर्चा करेंगे।