• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP 10th 12th Board Exam: नंबर चढ़ाने में हुई हर गलती के लिए कॉपी जांचने वाले पर 100 रुपये जुर्माना

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। इस बीच कॉपी जांचने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इस बार कॉपी जाने वालों यानी परीक्षक ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 12 Mar 2025 07:58:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Mar 2025 10:08:39 AM (IST)
MP 10th 12th Board Exam: नंबर चढ़ाने में हुई हर गलती के लिए कॉपी जांचने वाले पर 100 रुपये जुर्माना
बोर्ड जल्द परिणाम घोषित करेगा, जिसे mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक किया जा सकेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 13 मार्च से शुरू हो रहा मूल्यांकन
  2. इस बार बोर्ड ने बनाए सख्त नियम
  3. अब तीन बार जांचेंगे एक-एक कॉपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक परीक्षक को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल ने तय किया है कि इस बार कापियों की जांच तीन चरण में की जाएगी। नंबर दर्ज करने में गलती होने पर मूल्यांकनकर्ताओं पर जुर्माने का भी प्रावधान किया है।

अगर किसी मूल्यांकनकर्ता ने परीक्षार्थी का प्राप्तांक चढ़ाने में गलती की, तो प्रत्येक ऐसी गलती पर उसे 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

naidunia_image

13 मार्च से शुरू हो रहा मूल्यांकन

  • 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू हो रहा है। माशिमं से तय नियमों के मुताबिक, मूल्यांकनकर्ताओं को अपना काम शुरू करने से पहले एक आदर्श उत्तर की कॉपी दी जाएगी।
  • इसके आधार पर उन्हें मिली कॉपियों की जांच करनी है। एक मूल्यांकनकर्ता कॉपी की जांच के बाद प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर अंक देगा। अंत में परीक्षार्थी को मिले सभी अंकों का जोड़ मुखपृष्ठ पर लिखा जाएगा।
  • अंकों का जोड़ करते समय यदि किसी परीक्षार्थी को 90 या 99 अंक आ रहे हैं, तो उसकी कॉपी दोबारा जांची जाएगी। सामान्य परिस्थितियों में भी मूल्यांकन के बाद दूसरा मूल्यांकनकर्ता नंबरों का मिलान करेगा।
  • अगर प्रत्येक उत्तर को मिले अंक और मुखपृष्ठ पर लिखे प्राप्तांक का जोड़ ठीक नहीं होगा, तो मूल मूल्यांकनकर्ता पर जुर्माना लगेगा। तीसरी जांच रैंडम होगी यानी जांची जा चुकी कॉपियों के बंडल से कुछ कॉपियां निकालकर कभी भी जांची जाएंगी।

naidunia_image

…ताकि कोर्ट में न देखना पड़े नीचा

अगर इसमें गलती मिली तो भी जुर्माना लगेगा। बताया जा रहा है कि ऐसा हर साल पुनर्मूल्यांकन के आवेदनों की वजह से कॉपियों की दोबारा जांच करानी पड़ती है। कई बार होता है जब परीक्षार्थी का दावा सही होता है और उसके अंक बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार न्यायालय में मंडल की स्थिति लज्जाजनक हो जाती है।

यहां भी क्लिक करें - इस बार ग्वालियर-चंबल में नकल पर नकेल, अभी तक सात केस ही सामने आए

यहां भी क्लिक करें - एमपी में आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल... परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला