• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल... 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी बने PSO टू DGP

पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:28:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:28:23 PM (IST)
MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा  फेरबदल... 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी बने PSO टू DGP
MP पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले

HighLights

  1. MP पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 8 IPS अफसरों के प्रभार बदले
  2. IPS अवधेश गोस्वामी को PSO टू DGP का अहम दायित्व मिला
  3. तत्काल प्रभाव से PHQ भोपाल में नए कार्य आवंटन का आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन कार्य आवंटित किए गए हैं।

DIG स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

आदेश के अनुसार, वर्ष 2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के पद से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक, PSO टू DGP पुमु भोपाल तथा उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, 2009 बैच के ही IPS संतोष सिंह गौर (DIG अजाक) को DIG पीटीआरआई (PTRI) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, 2009 बैच के IPS तुषार कांत विद्यार्थी (DIG पीटीआरआई) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल-मुख्यालय भोपाल का नया प्रभार दिया गया है।


विनीत कपूर को सायबर का जिम्मा, रघुवंश कुमार सिंह संभालेंगे कल्याण एवं लेखा

वर्ष 2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर को उप पुलिस महानिरीक्षक सायबर पुमु भोपाल और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे PSO टू DGP एवं सामुदायिक पुलिसिंग का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं, 2012 बैच के IPS अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) पुमु भोपाल पदस्थ किया गया है।

AIG स्तर पर भी हुए बदलाव: सायबर, प्रशासन और विशेष शाखा में नई तैनाती

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के तीन अधिकारियों के कार्यभार में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2014 बैच के IPS अधिकारी साई कृष्ण थोटा को AIG सायबर पुमु भोपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, 2017 बैच के IPS पुनीत गहलोद को AIG प्रशासन पुमु भोपाल तथा 2019 बैच के युवा IPS अधिकारी शशांक को AIG (जी), विशेष शाखा (Special Branch) पुमु भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- 'IAS ब्रांड है, इसलिए मारा, भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता', पूर्व IAS के हत्यारे का बेखौफ कबूलनामा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।