• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जनार्दन मिश्रा के बयान का करारा जवाब है MP का कृषि रिकॉर्ड, खेतों में पसीना बहा रहे हमारे किसान

रीवा सांसद की किसानों पर टिप्पणी के विपरीत, मप्र के अन्नदाताओं की मेहनत से राज्य गेहूं, मक्का और दूध उत्पादन में अग्रणी है। खाद्यान्न उत्पादन में 10.29% की वृद्धि हुई है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:47:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:47:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जनार्दन मिश्रा के बयान का करारा जवाब है MP का कृषि रिकॉर्ड, खेतों में पसीना बहा रहे हमारे किसान
जनार्दन मिश्रा के बयान का करारा जवाब है MP का कृषि रिकॉर्ड। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मप्र गेहूं, दलहन, तिलहन और मक्का उत्पादन में अग्रणी।
  2. खाद्यान्न उत्पादन 10.29% बढ़कर 670.28 लाख टन हुआ।
  3. दूध उत्पादन में भी मप्र देश में तीसरे स्थान पर।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश भर में पशुपालकों को सरकार ने गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया। इसी बीच रीवा में गोवर्धन पूजा के ही एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की यह टिप्पणी कि किसान साल में तीन महीने मेहनत करते हैं और नौ महीने ताश खेलते हैं, किसानों को नागवार गुजरी है।

कृषि उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में मध्य प्रदेश

  • सच्चाई यह है कि मध्य प्रदेश के किसानों ने अपनी मेहनत, उन्नत कृषि तकनीक और नवाचारों से प्रदेश को कृषि उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया है। गेहूं, दलहन, तिलहन और मक्का सहित कई फसलों के उत्पादन में प्रदेश पहले या दूसरे स्थान पर है। यही नहीं, कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदेश को सात बार कृषि कर्मण पुरस्कार भी मिल चुका है।

  • सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम रही है तो किसान पैदावार बढ़ाने के लिए नवाचार में पीछे नहीं हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं कि युवाओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरी छोड़कर खेती को अपनाया और सफल रहे।
  • खाद्यान्न उत्पादन में 10.29 प्रतिशत की वृद्धि

    • मध्य प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार प्रदेश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 670.28 लाख टन रहा। वर्ष 2023-24 में यह 607.73 लाख टन था। इस तरह एक वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन में 10.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अनाज उत्पादन 533.77 लाख टन से बढ़कर 613.39 लाख टन हो गया।

  • गेहूं उत्पादन में 16.22 प्रतिशत और मक्का उत्पादन में 64.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। गेहूं का उत्पादन 382.32 लाख टन और मक्का का 81.20 लाख टन रहा। मध्य प्रदेश दलहन, तिलहन और मक्का उत्पादन में देश में पहले तथा खाद्यान्न, अनाज और गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
  • पशुपालन में भी किसानों का बढ़ा योगदान

    • कृषि के साथ पशुपालन में भी किसानों का योगदान बढ़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 226 लाख टन दूध का उत्पादन हुआ। मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य बना है। सरकार ने पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
    • किसानों की मेहनत का असर केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है। प्रदेश में सिंचाई का दायरा बढ़ने, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, ड्रिप सिंचाई, प्राकृतिक खेती और डिजिटल तकनीक के उपयोग से खेती का स्वरूप बदल रहा है।
    • अब किसान कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और निर्यात में भी भागीदारी कर रहे हैं। मोटे अनाज की मांग बढ़ने से प्रदेश में इसका उत्पादन भी बढ़ा है। यह ‎‎2022–23 में उत्पादन 59.13 लाख टन ‎‎से बढ़कर 2024-25 में 77 लाख टन हो गया जो कर्नाटक और राजस्थान के बाद सर्वाधिक है।

    सांसद के बयान की करते हैं निंदा

    जनार्दन मिश्रा के बयान की हम निंदा करते है। किसानों के प्रति उनकी ऐसी धारणा नहीं रहनी चाहिए। किसान तो दिन-रात काम करता है। वह तीन माह ही काम कर रहा है तो बाकी नौ माह दुग्ध उत्पादन कैसे हो रहा है। उसी जमीन पर दो से तीन फसलें वह उपजा रहा है तो क्या यह तीन माह की मेहनत में हो सकता है। भले ही उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है, पर इस तरह बोलना ही गलत है। कमल सिंह आंजना, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, मध्य प्रदेश

    यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात, भोपाल और बीना होकर चलेगी यशवंतपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।