
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली के बाद छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश के बीच एक-एक फेरे की एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल और बीना स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 06597 यशवंतपुर-ऋषिकेश स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर 14 नवंबर को सुबह 10:15 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06598 ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल 14 नवंबर को शाम 5:55 बजे रवाना होकर 16 नवंबर को शाम 7:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
भोपाल में ट्रेन का ठहराव 13 नवंबर को दोपहर 2 से 2:10 बजे तक और बीना में शाम 4:40 से 4:45 बजे तक रहेगा। वापसी में 15 नवंबर को बीना में सुबह 8:30 से 8:35 बजे और भोपाल में 10:30 से 10:40 बजे तक ठहराव होगा।
ट्रेन नागपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ और हरिद्वार सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 18 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर, सामान्य और एसएलआर कोच शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कार अटैचमेंट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! किराये पर लेकर दूसरे राज्यों में बेचीं गाड़ियां, 50 कारें जब्त