• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बंगाल में 33 हजार तो MP में सिर्फ 9,383 रुपये! एमपी में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष इंटर्न डॉक्टरों का हल्लाबोल

मध्य प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड दूसरे राज्यों से काफी कम है। इंटर्न डॉक्टरों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार मप्र में प...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 09:33:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 09:33:04 PM (IST)
बंगाल में 33 हजार तो MP में सिर्फ 9,383 रुपये! एमपी में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष इंटर्न डॉक्टरों का हल्लाबोल
एमपी में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष इंटर्न डॉक्टरों का हल्लाबोल

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में आयुष इंटर्न को मिल रहे केवल 9,383 रुपये
  2. बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में मिल रहा 30 हजार तक स्टाइपेंड
  3. समान काम के आधार पर डॉक्टरों ने की 50% बढ़ोतरी की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड दूसरे राज्यों से काफी कम है। इंटर्न डॉक्टरों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार मप्र में प्रतिमाह 9383 रुपये स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि बंगाल में यह राशि 33,099 रुपये है। यानी दोनों राज्यों के बीच करीब 23,700 रुपये प्रतिमाह का अंतर है।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को 100 से अधिक आयुष इंटर्न डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग राज्यों के स्टाइपेंड का तुलनात्मक ब्योरा सामने रखते हुए कहा कि मप्र में आयुष इंटर्न को मिलने वाली राशि कई राज्यों की तुलना में कम है। उनका कहना है कि इंटर्न डॉक्टर अस्पतालों में मरीजों की सेवा और क्लिनिकल कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें भी उचित स्टाइपेंड मिलना चाहिए।


अन्य राज्यों में मध्य प्रदेश से ज्यादा स्टाइपेंड

इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार ओडिशा में 30 हजार, तेलंगाना में 29,792, बिहार में 27 हजार, आंध्र प्रदेश में 25,906, केरलम में 23 हजार और कर्नाटक में 22,500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। असम और महाराष्ट्र में 18 हजार, छत्तीसगढ़ में 15,900 तथा पंजाब-उत्तराखंड में 15 हजार रुपये स्टाइपेंड बताया गया है। राजस्थान में 14 हजार रुपये के साथ डीए मिलने का दावा है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 10 हजार रुपये मिलते हैं।

एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न उतरे मैदान में

बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बाद सरकार ने उनका स्टाइपेंड 50 प्रतिशत बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग स्वीकार की थी। अब आयुष इंटर्न डॉक्टर भी इसी तरह स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनाई जाएंगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 4 औद्योगिक क्षेत्र भी बनेंगे, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार