• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और पटवारी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, दो पत्नियों वाले बयान पर निर्वाचन आयोग से कार्यवाही की मांग

रतलाम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के महिला विरोधी विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा ने कहा...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 10 May 2024 08:35:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 08:35:04 PM (IST)
MP News: कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और पटवारी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, दो पत्नियों वाले बयान पर निर्वाचन आयोग से कार्यवाही की मांग
कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और पटवारी के खिलाफ भाजपा की शिकायत

HighLights

  1. कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और पटवारी के खिलाफ भाजपा की शिकायत
  2. दो पत्नियों वाले बयान पर निर्वाचन आयोग से कार्यवाही की मांग
  3. भूरिया ने रतलाम में दो पत्नियां होने पर 2 लाख देने की बात कही थी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से शिकायत कर रतलाम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के महिला विरोधी विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि भूरिया ने रतलाम के शिवगढ़ में एक चुनावी सभा में कांग्रेस की घोषणाओं को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस हर महिला को एक लाख रुपये वार्षिक देगी और जिसकी दो पत्नियां होंगी उन्हें दो लाख रुपये देगी। इसका समर्थन मंच पर उपस्थिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी किया इसलिए दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा ने कहा कि यह बयान हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने वाला है। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 05(1) के प्रविधान के अनुसार हिन्दू धर्म में दूसरी शादी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।


भूरिया पूर्व में सांसद और मंत्री भी रह चुके है उन्हें नियमों का ज्ञान होना चाहिए। ऐसी स्थिति में भूरिया का दो पत्नियां से संबंधित बयान आपत्तिजनक होकर हिन्दू विवाह अधिनियम के प्रविधानों के विपरीत है। जब वे यह बयान दे रहे थे, उस समय मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत भी उपस्थित थे।