• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: महू में कैलाश विजयवर्गीय ने भूरिया के दो शादी वाले बयान पर कहा- बच्चे और बूढ़े की गलती माफ कर देना चाहिए

कैलाश विजयवर्गीय ने कांतिलाल भूरिया द्वारा दो पत्नी होने पर दो लाख मिलने के बयान पर कहा कि बूढ़े और बच्चे कोई गलती करे तो उन्हें क्षमा कर देना चाहिए। ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 10 May 2024 04:50:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 04:50:20 PM (IST)
MP News: महू में कैलाश विजयवर्गीय ने भूरिया के दो शादी वाले बयान पर कहा- बच्चे और बूढ़े की गलती माफ कर देना चाहिए
महू में कैलाश विजयवर्गीय का कांतिलाल भूरिया पर तंज

HighLights

  1. महू में कैलाश विजयवर्गीय का कांतिलाल भूरिया पर तंज
  2. दो शादी वाले बयान कहा- और बच्चे गलती करें तो क्षमा कर देना चाहिए
  3. टीएमसी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : महू के जानापाव में परशुराम जयंती पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने व अपने जन्मदिवस पर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेताओं पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली महिलाओं के केस वापस लेने और इसे भाजपा की साजिश बताने पर कहा कि मैं बंगाल में 6 साल रहा हूं।

बंगाल में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उन पर केस वापस लेने का दबाव डाला जाता है। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके पति की हत्या कर दी जाती है। बंगाल में ला एंड आर्डर बिलकुल नहीं है। यह राहुल जी 5 दिन बंगाल में रहकर देखें कि वहां क्या स्थिति है। संदेशखाली में जो महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है इसकी सजा ममता बनर्जी को मिलेगी। क्योंकि जिन्हें देवी की तरह पूजते हैं उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ इसकी बद्दुआ ममता बनर्जी को लगेगी। इस बार देखना कि टीएमसी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।


भूरिया को करो माफ

विजयवर्गीय ने कांतिलाल भूरिया द्वारा दो पत्नी होने पर दो लाख मिलने के बयान पर कहा कि कांतिलाल भूरियाजी की उम्र 70 साल की हो चुकी है। हमारे यहां ऐसा कहा जाता है कि बूढ़े और बच्चे कोई गलती करे तो उन्हें क्षमा कर देना चाहिए। वह भी इस श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

औवेसी पर पलटवार

वहीं असदुद्दीन औवेसी के अकबरुद्दीन औवेसी द्वारा दिए गए बयान के लिए कहा कि उनके बयान से पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। पर वह यह याद रखें कि हम भी भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। कोई हमारी एक आंख की ओर देखता है तो हम दोनों आंख निकाल लेते हैं।