• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board 10th 12th Result: कॉपी चेक करने का काम 45 फीसदी पूरा… कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं - 12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियां जांचने का काम जारी है। इस बार अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। कॉपी जांचने में गलती होने पर मूल्यांकनक...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 05 Apr 2025 08:56:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Apr 2025 03:55:51 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result: कॉपी चेक करने का काम 45 फीसदी पूरा… कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं - 12वीं का रिजल्ट
इस बार 17 लाख बच्चों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 90 लाख कॉपियां जांचने का काम जारी
  2. 40 हजार शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
  3. अप्रैल तीसरे सप्ताह तक बन जाएगा रिजल्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल (MP Board 10th 12th Result): माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। छह अप्रैल से चौथे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक परिणाम (MP Board 10th 12th Result) तैयार कर लिया जाएगा। मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

मंडल की कमेटी द्वारा दोनों कक्षाओं के प्रश्न-पत्रों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। इसमें चार विषयों के प्रश्नों में गलती निकली है। इसे लेकर मंडल ने विद्यार्थियों को बोनस के अंक दिए हैं। मॉडल आंसर के अनुसार कॉपियां जांची जा रही हैं।


naidunia_image

गलत कॉपी जांचने पर 100 रुपए जुर्माना

  • विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर दिए जा रहे हैं। अगर शिक्षक ने गलत कॉपी जांची, तो बाद में विद्यार्थी के नंबर बढ़ने पर एक नंबर बढ़ने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
  • इस वर्ष दोनों कक्षाओं के 17 लाख विद्यार्थियों की करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। प्रदेश भर में अभी तक 45 फीसद कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें 40 हजार शिक्षकों को लगाया गया है।
  • 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं का 25 मार्च को समाप्त हुआ। मूल्यांकन केंद्र में सख्त नियम बनाए गए हैं। केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करने के बाद शिक्षक को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया गया है।

दोनों कक्षाओं के गणित में मिलेंगे बोनस अंक

10वीं व 12वीं के गणित में एक-एक बोनस अंक विद्यार्थियों को मिलेंगे। 12वीं के गणित में बहुविकल्पीय सवाल में विकल्प गलत दिए गए थे। वहीं 10वीं के उर्दू विषय में बोनस के दो अंक मिलेंगे।

मंडल के जारी निर्देशों में कहा गया है कि 10वीं उर्दू के पेपर में जिन विद्यार्थियों को बी सेट मिला था। उन्होंने यदि प्रश्न क्रमांक-6 को हल करने का प्रयास किया है, उन्हे दो अंक प्रदान किए जाएंगे। वहीं 12वीं में संस्कृत के पेपर में सेट-ए के प्रश्न क्रमांक के पहले सवाल में गलती थी। इसके लिए एक बोनस अंक दिया जाएगा।

naidunia_image

ऑनलाइन मंगाए जा रहे अंक

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के बाद ऑनलाइन ही अंकों की प्रविष्टि की जा रही है। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर मंडल मुख्यालय से नजर रखी जा रही है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से मंडल मुख्यालय से ही अधिकारी नजर रखेंगे।

यहां भी क्लिक करें - नंबर चढ़ाने में हुई हर गलती के लिए कॉपी जांचने वाले पर 100 रुपये जुर्माना

अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी 45 फीसद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। - केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिमं

यहां भी क्लिक करें - इस बार ग्वालियर-चंबल में नकल पर नकेल, अभी तक सात केस ही सामने आए