MP Board 12th Result Out 2022 भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। माशिमं के कार्यालय में पहुंचकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दोपहर एक बजे परिणाम जारी किया। इस बार 10वीं व 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। साथ ही कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी की गई है। इसी के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया। इस बार प्रदेश भर से 10वीं व 12वीं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर तुरंत अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम वर्ष 2022 के महत्वपूर्ण बिंदु! pic.twitter.com/loDu7DgaP1
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) April 29, 2022
हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है। pic.twitter.com/BJW2ZNHZEb
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) April 29, 2022
हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है। pic.twitter.com/5t4OODn89p
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) April 29, 2022
यहां देखें परीक्षा परिणाम
बारहवीं के विद्यार्थी इन वेबसाइट्स व पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हें -
www.mpresults.nic.in,
https://mpbse.mponline.gov.in,
www.mpbse.nic.in,
https://www.fastresult.in,
www.examresults.net/mp पर उपलब्ध होंगे।
यहां भी क्लिक करें: एमपी बोर्ड के रिजल्ट देखने के लिए यहां भी क्लिक करें
मोबाइल एप पर ऐसे जानें
मोबाइल ऐप पर परीक्षा परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।