MP Board 12th Topper List 2023: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मई को हो सकता है जारी
MP Board 12th Topper List 2023: 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 May 2023 03:02:35 PM (IST)
Updated Date: Thu, 25 May 2023 08:56:10 AM (IST)
MP Board 12th Topper List 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 12वीं बोर्ड MPBSE MP Board Result 2023: परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जल्द ही घोषित कर सकता है। माना जा रहा है कि रिजल्ट 25 मई को घोषित किए जा सकते हैं, बोर्ड के अधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी भी कर ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
12वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक
परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। सभी 12वीं के बाद कालेज में जाने और कोर्स चुनने की तैयारी में लगे हैं। ज्यादातर इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड में जाने का सपना संजोए हुए हैं। इस बार कुछ पेपर में गलत प्रश्न की वजह से 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक भी मिलेंगे। 12वीं के संस्कृत में चार अंक और हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।