• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव... 2 नंबर वाले सवालों में नहीं मिलेगा ऑप्शन

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 06:07:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 06:07:22 PM (IST)
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव... 2 नंबर वाले सवालों में नहीं मिलेगा ऑप्शन
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव

HighLights

  1. 10वीं और 12वीं परीक्षा के 2 अंकों के प्रश्नों में विकल्प खत्म
  2. 3 और 4 अंकों वाले प्रश्नों में विकल्प की सुविधा रहेगी जारी
  3. एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत विद्यार्थियों को प्रश्नपत्रों में पहले की तुलना में कम विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर दो अंकों के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों में विकल्प की सुविधा समाप्त कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करते समय सभी निर्धारित प्रश्नों की तैयारी पर अधिक ध्यान देना होगा।

प्रश्नपत्रों में विकल्प कम होने से विद्यार्थियों को सभी महत्वपूर्ण अध्यायों की तैयारी करनी होगी। किसी एक प्रश्न का उत्तर तैयार नहीं होने पर उसे छोड़कर दूसरा विकल्प चुनने की सुविधा दो अंकों के प्रश्नों में नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। मप्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।


दो अंकों के प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प, 3 और 4 अंकों में जारी रहेगी सुविधा

माशिमं के नए निर्देशों के अनुसार, मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों में दो अंकों के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के लिए अब आंतरिक विकल्प नहीं दिया जाएगा। पहले इन प्रश्नों में विद्यार्थियों को विकल्प मिलता था, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रश्न चुन सकते थे। अब विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों को ही हल करना होगा। वहीं, तीन अंकों के लघुउत्तरीय और चार अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प की सुविधा जारी रहेगी। इससे इन प्रश्नों में विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार प्रश्न चुनने का अवसर मिलेगा।

एनएसक्यूएफ विषयों में बढ़ेगी विकल्प की सुविधा

मंडल ने एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा) विषयों के प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पांच अंकों के दीर्घउत्तरीय और सात अंकों के निबंधात्मक प्रश्नों में विकल्प दिए जाएंगे। ये सभी बदलाव सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू होंगे।

ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर का इंतजार

परीक्षाओं में अब करीब साढ़े तीन महीने का समय शेष है, लेकिन मंडल ने अब तक सत्र 2026-27 के लिए ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर जारी नहीं किए हैं। इनके जारी होने के बाद विद्यार्थियों को विषयवार अंक-वितरण और प्रश्नपत्र की संरचना समझने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर जारी कर चुका है। ऐसे में मप्र बोर्ड के विद्यार्थी भी ब्लू प्रिंट और मॉडल प्रश्नपत्र जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में हजारों परिवारों का पूरा होगा अपने घर का सपना, 20 अक्टूबर को पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगा घर