• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Result Date 2024: किस वेबसाइट पर देख सकेंगे मप्र बोर्ड परीक्षा परिणाम, रिजल्ट की अफवाह से माशिम में टनटना रहे छात्रों के फोन

MP Board Result Date 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 से 28 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है। परिणाम को ले...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:36:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Apr 2024 11:29:03 AM (IST)
MP Board Result Date 2024: किस वेबसाइट पर देख सकेंगे मप्र बोर्ड परीक्षा परिणाम, रिजल्ट की अफवाह से माशिम में टनटना रहे छात्रों के फोन
रिजल्ट की अफवाह से माशिम में आ रहे छात्रों के फोन

HighLights

  1. रिजल्ट की अफवाह से माशिम में आ रहे छात्रों के फोन
  2. माशिम की हेल्पलाइन पर फोन काल करने वालों की संख्या दोगुनी
  3. 25 से 28 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है बोर्ड परीक्षा का परिणाम

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि : MP Board Result Date 2024 माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 से 28 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है। परिणाम को लेकर माशिम की हेल्पलाइन पर फोन काल करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। हालांकि, शनिवार को मप्र बोर्ड का परिणाम घोषित होने की अफवाह सोशल मीडिया, यू-ट्यूब के माध्यम से फैलने के कारण एक दिन में 2200 विद्यार्थियों की फोन काल आई। सभी का एक ही सवाल था कि कितने बजे परिणाम घोषित किया जाएगा, किस वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं और यह कितने बजे जारी होगा। 90 प्रति्शत विद्यार्थियों ने परिणाम को लेकर तनाव से संबंधित सवाल पूछे।

हेल्पलाइ में विद्यार्थियों के सवाल

अधिकतर विद्यार्थियों का कहना है कि अगर फेल हो गए तो फिर से परीक्षा देनी होगी। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने पूछा कि अभिभावकों को उनसे काफी उम्मीद है, अगर परिणाम खराब हो गया तो वे कैसे सामना करेंगे। कुछ ने पूछा कि पेपर अच्छे नहीं गए हैं तो फेल होने की संभावना है। काउंसलर विद्यार्थियों के तनाव को दूर कर रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को भी सलाह दी जा रही है कि बच्चों का ध्यान रखें। उनका अंकों से आकलन न करें। जैसा परिणाम आए उसे स्वीकार करें। बता दें कि इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।