• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बुकिंग के 24 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, मुख्य सचिव ने संभाला आपूर्ति का मोर्चा, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर की मारामारी और आमजन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं सरकार इसकी निर्बाध आपूर्ति कराने में जुटी है। सरकार का दावा ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 10:44:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 06:03:06 AM (IST)
बुकिंग के 24 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, मुख्य सचिव ने संभाला आपूर्ति का मोर्चा, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
एमपी में 24 घंटे में गैस डिलीवरी का दावा, AI Generated Image

HighLights

  1. मुख्य सचिव का निर्देश: बुकिंग के 24 घंटे में मिले रसोई गैस सिलिंडर
  2. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 24 घंटे में होगा निराकरण; बनेगा सेल
  3. सर्वर ठप होने पर सीएस सख्त; कंपनियों को आपूर्ति बढ़ाने के दिए निर्देश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर की मारामारी और आमजन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं सरकार इसकी निर्बाध आपूर्ति कराने में जुटी है। सरकार का दावा है कि मप्र में घरेलू गैस का कहीं कोई संकट नहीं है, बुकिंग से 24 घंटे के भीतर सिलिंडर मिलेगा। गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अवकाश से लौटकर मोर्चा संभालते हुए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और गैस आपूर्ति की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को भी अपने-अपने स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस: कालाबाजारी और सुरक्षा पर जोर

इसके बाद शाम को एक घंटे तक कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की। अनुराग जैन ने कलेक्टरों को जिले में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कालाबाजारी न हो इस पर भी नजर रखें। प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल, छात्रावास और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति की जाए। सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि गैस सिलिंडर से भरे ट्रक लूटने की झांसी जैसी घटना मध्य प्रदेश में न हो। एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगे यह भी सुनिश्चित करें।


सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का 24 घंटे में करें निराकरण

अनुराग जैन ने कहा कि गैस सिलिंडर से जुड़ी शिकायत अगर सीएम हेल्पलाइन में मिलती है तो 24 घंटे में उसका निराकरण कराया जाए। इसके लिए अलग सेल गठित करें। गैस सिलिंडर वितरण में कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई कराएं।

सर्वर की समस्या और सीएस का कंपनियों को निर्देश

अनुराग जैन ने अलग-अलग कलेक्टरों से फीडबैक लिया। इस पर सभी ने एक स्वर में कहा कि गैस सिलिंडर बुकिंग का सर्वर बंद है, लोग बुकिंग न होने की शिकायत कर रहे हैं। इस पर सीएस ने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों से सर्वर ठीक कराने और आपूर्ति क्षमता बढ़ाने को कहा। मुख्य सचिव ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर के कलेक्टर और शहडोल, रीवा और ग्वालियर संभागायुक्त से बात कर वहां की स्थिति जानी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में गैस माफिया पर बड़ी चोट... तड़के 6 बजे अवैध गोदाम पर छापा, बुलेट और 66 सिलिंडर जब्त