• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अचानक स्कूल पहुंचे सीएम मोहन यादव को देख खिले बच्चों के चेहरे, नन्हें-मुन्ने बच्चों से पूछे नाम, पढ़ाई का हाल जाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टटारी में एक निजी पब्लिक स्कूल में अचानक काफिला रुकवाया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:29:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:29:48 PM (IST)
अचानक स्कूल पहुंचे सीएम मोहन यादव को देख खिले बच्चों के चेहरे, नन्हें-मुन्ने बच्चों से पूछे नाम, पढ़ाई का हाल जाना
मंडला में सीएम मोहन यादव ने रोका काफिला, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

HighLights

  1. बच्चों से नाम, कक्षा और पढ़ाई पूछी
  2. मन लगाकर पढ़ने के लिए दी प्रेरणा
  3. सीएम को देख खिले बच्चों के चेहरे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टटारी में स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयता से सहज संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टटारी हेलीपेड जाते समय एक निजी पब्लिक स्कूल में अपना काफिला रुकवाया और वहां प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थियों से मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और उनके टीचर्स प्रसन्न हुए। स्कूल में उस समय बच्चों की रुटीन असेम्बली चल रही थी।

प्रार्थना सभा में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को परमपिता परमेश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थना करते देखा, तो वे उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके नाम पूछे और यह भी जाना कि वे किस कक्षा में पढ़ते हैं तथा उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है।


बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को दुलारते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ उनका संवाद सहज, आत्मीय और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस अप्रत्याशित उपस्थिति से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- MP में 1.25 करोड़ लाडली बहनों को 1500 रुपये का इंतजार, Ladli Behna Yojana की 41वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट