• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 938 शिक्षकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव 21 अक्टूबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश देंगे। का...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:50:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:50:52 PM (IST)
एमपी में 938 शिक्षकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव 21 अक्टूबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
एमपी में 938 शिक्षकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव 938 आश्रितों को देंगे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  2. 655 सहायक ग्रेड-3, 26 शिक्षक और 257 भृत्यों को मिलेगी नौकरी
  3. 7-8 वर्षों से लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर समाधान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश देंगे। कार्यक्रम रविंद्र भवन में होगा। इसके साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे।

655 सहायक ग्रेड-3 और 26 प्राथमिक शिक्षकों को मिलेंगे आदेश

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 655 सहायक ग्रेड-तीन, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 पात्र भृत्यों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सात-आठ वर्ष से लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को भोपाल बुलाकर परीक्षण कराया था। दो दिन चली कवायद में 938 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण हुआ।


संविदा कर्मियों के मामलों पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा

मुख्यमंत्री ने अन्य विभागों को भी निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल शिक्षा विभाग की तरह अभियान चलाकर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग से कहा गया है कि संविदा कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी मामलों के लिए सभी पहलुओं पर विचार करके प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मासूमों से हैवानियत, कन्या भोज पर बुलाकर 7 बच्चियों को बनाया बंधक, कपड़े उतारकर ली तलाशी; बेरहमी से पीटा