• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में SIR पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली- 'काटे गए नामों की बूथवार सूची जारी करो', भाजपा अड़ी- 'लिस्ट में न किया जाए बदलाव'

कांग्रेस ने संशोधित सूची के आधार पर आगे की प्रक्रिया कराने की बात कही, जबकि भाजपा ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची को यथावत रखने पर जोर दिया।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 12:36:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 12:36:58 PM (IST)
MP में SIR पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली- 'काटे गए नामों की बूथवार सूची जारी करो', भाजपा अड़ी- 'लिस्ट में न किया जाए बदलाव'
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. मध्य प्रदेश कांग्रेस कटे नामों की बूथवार सूची की मांग उठाई
  2. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के सामने रखी
  3. भाजपा ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची को यथावत रखने पर जोर दिया

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने एवं मतदाता सूची को अद्यतन करने को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में काटे गए नामों की सूची बूथवार जारी करने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया दीपावली के बाद शुरू की जाए।

नाम जोड़ने का काम जारी

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम अभियान चलाकर किया जा है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म छह भरकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ अलग से घोषणा पत्र नहीं देना है मगर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- जंजीरों में जकड़ा ज्ञानेश कुमार का मुखौटा: भोपाल में निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी; पुलिस से हुई झूमाझटकी

सूची सार्वजनिक करने की मांग

वहीं, कांग्रेस के मतदाता सूची से जुड़े काम के प्रभारी ललित सेन ने कहा कि फार्म छह के लंबित आवेदनों की सूची सार्वजनिक की जाए। एसआईआर की प्रक्रिया में जिन नामों को काटा गया था, उनके नाम बूथवार जारी किए जाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिनके नाम जोड़े जा रहे हैं वे वही तो नहीं हैं। जो अंतिम सूची इस प्रक्रिया के बाद जारी हो, उसके आधार पर आगामी एसआईआर हो।


इस पर भाजपा द्वारा आपत्ति ली गई और कहा गया कि जो सूची एसआईआर के बाद जारी हुई है वह यथावत रहनी चाहिए।