• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़की एमपी कांग्रेस, भोपाल में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने निर्वाचन भवन के बाहर दिया धरना

देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:22:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:22:35 PM (IST)
राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़की एमपी कांग्रेस, भोपाल में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने निर्वाचन भवन के बाहर दिया धरना
राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस।

HighLights

  1. राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
  2. अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर का घेराव
  3. जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी पारा अचानक चढ़ गया। दिल्ली में हुई इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य स्तर पर आक्रामक रुख अपनाते हुए भोपाल में पुरजोर प्रदर्शन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का किया घेराव

राष्ट्रीय स्तर पर घटित इस राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने राजधानी में तत्काल विरोध प्रदर्शन का मोर्चा संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुआई में पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सड़कों पर उतरा।


पार्टी के तमाम अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरेरा हिल्स स्थिति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय के समक्ष पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने कार्यालय परिसर के ठीक बाहर बैठकर शांतिपूर्ण धरना दिया और केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक व केंद्रीय राज्यमंत्री के बीच मतभेद सुलझाने में जुटा भाजपा नेतृत्व, मामले से संबंधित पक्षों से की चर्चा

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से गरमाई भोपाल की सियासत

धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर के आसपास भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ पार्टी संगठन के कई प्रमुख चेहरों ने एक सुर में दिल्ली में राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार दिया।

नेताओं ने विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रियाओं व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई। अरेरा हिल्स पर हुए इस अचानक प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी चौकस कर दिया गया।