• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ माहौल बनाएगी कांग्रेस, कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट चोरी का मुद्दा उठाएंगे

कांग्रेस 25 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर एक महीने का संपर्क अभियान शुरू करेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:42:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:42:04 AM (IST)
MP में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ माहौल बनाएगी कांग्रेस, कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट चोरी का मुद्दा उठाएंगे
MP में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ माहौल बनाएगी कांग्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस 25 अक्टूबर से प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगी।
  2. कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट चोरी बताएंगे।
  3. 25 अक्टूबर को संभागीय व जिला स्तर पर पत्रकारवार्ताएं होंगी।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : वोट चोरी को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगी। 25 अक्टूबर से यह अभियान प्रारंभ होगा, जो एक माह तक चलेगा। इसमें कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें वोट चोरी के पूरे मामले से अवगत कराएंगे।

पत्रकारवार्ताएं और चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

  • 25 अक्टूबर को ही संभागीय और जिला मुख्यालयों पर पत्रकारवार्ताएं होंगी। उधर, सोमवार को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्षों के साथ एक नवंबर और 26 नवंबर को दिल्ली में कार्यक्रम की तैयारी के साथ दशहरा पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने संबंधी निर्देश दिए।

  • कांग्रेस ने वोट चोरी और मनमर्जी से नियम में परिवर्तन करने के मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर अभियान चलाया है। प्रदेश में भोपाल सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन हो चुके हैं।
  • घर-घर संपर्क और मतदाता सूची का सत्यापन

    अब 25 अक्टूबर को पत्रकारवार्ता कर पूरे मामले को उठाया जाएगा। साथ ही मतदाताओं से संपर्क का अभियान प्रारंभ होगा। इसमें बूथ लेवल एजेंट के साथ कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके मतदाता सूची की गड़बड़ी के बारे में बताएंगे। इसके साथ-साथ मतदाता सूची का सत्यापन भी होगा।

    अभियान की निगरानी के लिए दस पर्यवेक्षक नियुक्त

    • इस पूरे अभियान की निगरानी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में दस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो 23-24 अक्टूबर को पहुंचेंगे और बैठकें करेंगे।
    • इस पूरे अभियान की निगरानी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के दस नेताओं बाला साहब थोराट, बिमल शाह, चंद्रकांत हंडोरे, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, अमीन पटेल, कल्याण काले, चरण सिंह सपरा, भाई जगताप, अमित सुभाश्राव, पुष्पा अमरनाथ को पर्यवेक्षक बनाया है।
    • इनके साथ प्रदेश कांग्रेस ने लखन घनघोरिया, रवि जोशी, रामवीर सिकरवार, रजनीश सिंह, दिलीप गुर्जर, प्रतापभानु शर्मा, गुरमीत सिंह मंगू, नारायण पट्टा, लाखन सिंह यादव, विनय सक्सेना, तरुण भनोट और ओमकार मरकाम की संभागवार ड्यूटी लगाई है।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में आज माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा समेत 9 जवानों के परिजनों का होगा सम्मान, मिलेगी 1 करोड़ की सहायता