• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

कहीं रिश्तेदार तो कहीं फर्जी बैंक अफसर! भोपाल में साइबर ठगों ने 6 लोगों से उड़ाए 3.15 लाख रुपये

राजधानी में साइबर ठग कहीं रिश्तेदार बनकर तत्काल मदद के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं तो कहीं बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की जा...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:23:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:23:47 PM (IST)
कहीं रिश्तेदार तो कहीं फर्जी बैंक अफसर! भोपाल में साइबर ठगों ने 6 लोगों से उड़ाए 3.15 लाख रुपये
भोपाल में साइबर ठगों ने 6 लोगों से उड़ाए 3.15 लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में साइबर ठग कहीं रिश्तेदार बनकर तत्काल मदद के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं तो कहीं बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की जा रही है। एक युवक को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर जेल भेजने की धमकी देकर ठगा गया है। इसी तरह अलग-अलग छह शिकायतों में करीब 3.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं।

रिश्तेदार बनकर 55 हजार रुपये उड़ाए पिपलानी निवासी डाक सहायक मोहम्मद आजम कुरैशी को उनके मामा के बेटे के मोबाइल नंबर से मैसेज आया। इसमें एक घंटे के भीतर रकम लौटाने का भरोसा देकर 55 हजार रुपये मांगे गए। उन्होंने रुपये भेज दिए, लेकिन बाद में पता चला कि रिश्तेदार का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने वारदात की है।


क्रेडिट कार्ड, साइबर खौफ और रिवार्ड पॉइंट्स के नाम पर ठगी

बैंक अधिकारी बनकर 87 हजार की ठगी: भारत नगर निवासी प्रतीक त्यागी को इंडसइंड बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर बनकर फोन किया गया। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट और नए ऑफर का लालच देकर उनसे फर्जी वेबसाइट पर लॉगिन कराया गया। इसके बाद उनके कार्ड से 87,559 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया।

अश्लील वीडियो का डर दिखाकर वसूली: आनंद नगर निवासी अरुण अहिरवार को मोबाइल पर गलत वीडियो देखने के नाम पर पुलिस भेजने की धमकी दी गई। डाटा डिलीट कराने का झांसा देकर आरोपित ने फोन-पे के माध्यम से छह बार में 35,700 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर खाते में सेंध: निशातपुरा निवासी नीतेश प्रजापति को आरबीएल बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया गया। पांच हजार रिवार्ड प्वाइंट कैश कराने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 34,962.88 रुपये कट गए।

अन्य शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई

दो अन्य शिकायतों में एक लाख की ठगी कमला मेहरा से 69,998 रुपये और विशाल कैयम से 30 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायतें भी सामने आई हैं। वहीं, जहांगीराबाद के काजी हाता निवासी शर्मिला बानो के बैंक खाते से फोन-पे के जरिए 48 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने खाता बंद कराने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ! दिसंबर में TET परीक्षा के बाद मिलेगी पदोन्नति