MP में नशा तस्करों पर DGP ने दिए सख्त निर्देश, संपत्ति और विदेशी आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
मध्य प्रदेश में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। तस्करी नेटवर्क, अवैध खेती और अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई होगी।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 09:20:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 09:57:37 AM (IST)
MP में नशा तस्करों पर DGP ने दिए सख्त निर्देश। (फाइल फोटो)HighLights
- डीजीपी कैलाश मकवाणा ने ली राज्य स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय बैठक।
- विदेशी नागरिकों व आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु बनेगी विशेष कार्ययोजना।
- संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग कर अवैध खेती नष्ट की जाएगी।
राज्य ब्यूरो, भोपाल : मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस का फोकस केवल तस्करों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं रहेगा। तस्करी से अर्जित संपत्ति, आर्थिक नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और संगठित गिरोहों को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम होगा। इसके साथ ही नारकोटिक्स अपराधों में शामिल फरार आरोपितों और विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों की होगी मैपिंग, अवैध खेती पर चलेगा अभियान
- पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में मादक पदार्थों की बड़ी जब्ती और महत्वपूर्ण एनडीपीएस प्रकरणों की समीक्षा कर तस्करी नेटवर्क की कार्यप्रणाली का विश्लेषण करने को कहा।
डीजीपी ने जिलावार तस्करी प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तस्करी के प्रमुख मार्गों, परिवहन कारिडोर और अंतरराज्यीय नेटवर्क पर सतत निगरानी रखने को कहा। मादक पदार्थों की अवैध खेती वाले क्षेत्रों की पहचान कर फसल नष्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gold Silver Rate: गुरुनानक जयंती पर फिर चमका सोना! दिल्ली-जयपुर से लेकर मुंबई-कोलकाता तक महंगा हुआ गोल्ड
रसायनों के डायवर्जन पर निगरानी और संपत्तियों की वित्तीय जांच
- मादक पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के अवैध डायवर्जन पर भी निगरानी बढ़ेगी। विभिन्न एजेंसियां समन्वित प्लेटफार्म (एमएसी) के माध्यम से रियल टाइम खुफिया सूचनाएं साझा करेंगी और संयुक्त कार्रवाई करेंगी।
- डीजीपी ने तस्करी से अर्जित संपत्तियों की वित्तीय जांच कर उन्हें फ्रीज करने, अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करने और न्यायालयों में लंबित एनडीपीएस मामलों की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए। अभियोजन के साथ समन्वय बढ़ाकर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।