• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में SIR के बाद 8.90 लाख वोटर बढ़े, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम; 4 जनवरी को अंतिम सूची

सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 और 22 नवंबर तथा पांच और छह दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बूथ लेवल ऑफिसर मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:23:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:23:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में SIR के बाद 8.90 लाख वोटर बढ़े, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम; 4 जनवरी को अंतिम सूची
एमपी में SIR

HighLights

  1. प्रारूप सूची में MP के कुल मतदाता बढ़कर 5.48 करोड़ हुए
  2. 11 दिसंबर तक नाम संशोधन के लिए जाएंगे आवेदन
  3. 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 34 लाख 25 हजार 78 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए चुनाव आयोग ने अभियान चलाया और 12 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए जारी प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 48 लाख 71 हजार 158 हो गई, जो एसआइआर के बाद पांच करोड़, 39 लाख, 81 हजार 65 थी।

ऐसे में, आठ लाख 90 हजार (कुल- 8,90,093) मतदाता बढ़ गए। सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे। युक्तियुक्तकरण के बाद मतदान केंद्रों की संख्या 72,036 हो गई है। इनमें 127 नए केंद्र बनाए गए हैं।


5.62 लाख दिव्यांग और 71 हजार से अधिक सेवा मतदाता शामिल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में प्रारूप प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में बताया कि प्रदेश में पांच करोड़ 48 लाख 71 हजार 158 मतदाताओं में पांच लाख 62 हजार 366 दिव्यांग, 184 प्रवासी भारतीय और 71 हजार 530 सेवा मतदाता भी शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करें। भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधानसभावार मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन लेने का आश्वासन दिया गया।

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 और 22 नवंबर तथा पांच और छह दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बूथ लेवल ऑफिसर मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी 2027 को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

यह भी पढ़ें- आ गई तारीख! 13 नवंबर को लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1,831 करोड़, पिछोर को 221 करोड़ का तोहफा

मध्य प्रदेश में कुल मतदाता व मतदान केंद्रों की स्थिति

  • कुल मतदाता: 5,48,71,158
  • पुरुष: 2,82,85,144
  • महिला: 2,65,13,547
  • थर्ड जेंडर: 937
  • मतदान केंद्र: 72,036

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।