• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी चुनाव आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट ने मचाई हलचल, कहा- शुक्र मनाए भारत में हैं, सऊदी अरब में नहीं

मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। अपनी पोस्ट में सऊदी अरब के कड़े कानून का हवाला भी द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:33:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:33:36 PM (IST)
एमपी चुनाव आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट ने मचाई हलचल, कहा- शुक्र मनाए भारत में हैं, सऊदी अरब में नहीं
चुनाव आयुक्त मनोज श्रीवास्तव का सोशल मीडिया पर तंज।

HighLights

  1. धार्मिक स्थलों पर नियमों को लेकर चर्चा में मनोज श्रीवास्तव
  2. सऊदी अरब में सजा-ए-मौत का जिक्र कर उठाए सवाल
  3. चुनाव आयुक्त मनोज श्रीवास्तव का सोशल मीडिया पर तंज

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने भारत में धार्मिक स्थलों पर मिलने वाली छूट और सऊदी अरब के कड़े कानूनों की तुलना करती पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि शुक्र करें कि हम भारत में हैं जहां गरबा में कोई भी हरकत कर लेते हैं, मंदिर में रील बना लेते हैं।

सऊदी अरब में एक बांग्लादेशी जोड़े को मस्जिद में किस करने पर मृत्युदंड दिया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी बचा नहीं सका। तो ‘मोहब्बत खुदा है’ की बात से खुशफहमी में न पड़ जाएं। न अरबी फिल्म 'अल-हुब्ब अल-इलाही' (अल-इबादह) से।

सऊदी अरब जाने पर गुस्ताखियों से बचें- मनोज श्रीवास्तव

उन्होंने लिखा कि सऊदी अरब जाने पर गुस्ताखियों से बचें। मक्का की मस्जिद अल-हराम और मदीना की मस्जिद अन-नबवी में प्रोफेशनल कैमरा, ट्राइपाड, सेल्फी स्टिक, जिम्बल, नमाज के समय या भीड़ के दौरान फोटो व वीडियो पर प्रतिबंध या सख्ती रहती है। लोगों को बिना अनुमति फिल्म करना नहीं चलता।


यह भी पढ़ें- एमपी में 938 शिक्षकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव 21 अक्टूबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

सऊदी अरब के कड़े कानून का हवाला भी दिया

श्रीवास्तव ने तंज कसा कि हज और रमजान में और सख्ती रहती है लेकिन जब भारत वापस लौटें तो अपने देश को कोसें कि यहां तानाशाही है, यहां लोकतंत्र का भट्टा बैठ गया है, वगैरह वगैरह। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में सऊदी अरब के कड़े कानून का हवाला भी दिया है।