
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश की छह बिजली कंपनियों में कार्यरत करीब 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने 7 और 8 नवंबर को काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के निष्ठा परिसर, गोविंदपुरा में बैठक हुई। इसमें कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) राकेश शर्मा, आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव, महासचिव दिनेश सिसोदिया और जनता यूनियन के उपाध्यक्ष ओपी सक्सेना शामिल हुए।
बैठक में कर्मचारियों की 34 मांगों पर चर्चा हुई। संगठन ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से कर्मचारी दीपावली और राष्ट्रीय त्योहारों पर भी ड्यूटी करते आ रहे हैं, लेकिन करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों को अतिरिक्त काम का पारिश्रमिक नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- 'IAS ब्रांड है, इसलिए मारा, भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता', पूर्व IAS के हत्यारे का बेखौफ कबूलनामा