MP वन विकास निगम ने गोद लिए वन विहार के 6 भालू, देखभाल पर खर्च करेगा 6 लाख
मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के छह भालुओं को एक वर्ष के लिए गोद लिया। सीएसआर मद से छह लाख रुपये दिए।
By abrara khanEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 02:15:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 02:15:57 PM (IST)
फाइल फोटो।HighLights
- छह भालुओं के लिए छह लाख रुपये का चेक सौंपा गया
- शेष नौ भालुओं को भी गोद लेने की घोषणा
- अब तक कुल 115 वन्यजीवों का अंगीकरण
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राज्य वन विकास निगम ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के छह भालुओं को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में निगम के अध्यक्ष राम निवास रावत ने वन्यप्राणी अंगीकरण योजना के तहत छह लाख रुपये का चेक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समीता राजोरा तथा वन विहार के संचालक विजय कुमार को सौंपा।
9 भालुओं को भी गोद लेने की घोषणा
यह राशि निगम के सीएसआर मद से दी गई है, जिसका उपयोग भालुओं के आहार, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल में होगा।इस मौके पर अध्यक्ष राम निवास रावत ने शेष नौ भालुओं को भी गोद लेने की घोषणा की, जिससे सभी 15 भालुओं के अंगीकरण का रास्ता साफ हो गया।
प्रबंध संचालक मनोज कुमार अग्रवाल ने भालुओं के लिए अलग संरक्षित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि डा समीता राजोरा ने पहल की सराहना की।वन विहार की यह योजना एक जनवरी 2009 को शुरू हुई थी, जिसके तहत व्यक्ति, संस्थाएं और कॉर्पोरेट मासिक से वार्षिक आधार पर वन्यजीव गोद ले सकते हैं।
टेक्स में मिलेगी छूट
आयकर की धारा 80जी (5) में कर छूट का प्रावधान है और बाड़े व प्रवेश द्वारों पर नाम की पट्टिका लगाई जाती है। अब तक 115 वन्यजीव गोद लिए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिन्हा ने किया और आभार विजय कुमार ने माना।