MP Free Scooter Yojana 2026: सरकारी स्कूलों के 7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को CM देंगे स्कूटर की सौगात
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय स्कूलों के कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटर योजना के तहत स्कूटर वितरित करेंगे।
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:47:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:47:27 PM (IST)
फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है।HighLights
- 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को मिलेंगे स्कूटर
- मुख्यमंत्री स्कूटर योजना के तहत सीएम मोहन यादव देंगे सौगात
- राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार सुबह नौ बजे से आयोजित होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटर योजना के तहत स्कूटर वितरित किया जाएगा।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह नौ बजे से आयोजित होगा।
मेधावी छात्रों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।
मोटराइज्ड स्कूटर के लिए अधिकतम 90 हजार और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। बता दें, कि इस योजना के तहत अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।
सरकार के अनुसार योजना के संचालन पर अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।