• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Startup Leader Award: मप्र को स्टार्टअप रैंकिंग में मिला "लीडर" अवार्ड, सीएम मोहन यादव ने मंत्री काश्यप को दी बधाई

Leader award in startup ranking मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति के कारण राज्य में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की सं...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 10:04:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 10:04:22 PM (IST)
Startup Leader Award: मप्र को स्टार्टअप रैंकिंग में मिला "लीडर" अवार्ड, सीएम मोहन यादव ने मंत्री काश्यप को दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने मंत्री चेतन्य काश्यप को दी बधाई

HighLights

  1. मप्र को स्टार्टअप रैंकिंग में मिला "लीडर" अवार्ड
  2. मंत्री पीयूष गोयल ने उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को सौंपा अवार्ड
  3. सीएम मोहन यादव ने मंत्री चेतन्य काश्यप को दी बधाई

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश को स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, विभाग के सचिव पी नरहरि और निदेशक एसएमएनई रोहित सिंह ने प्राप्त अवार्ड का विस्तृत विवरण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने प्रदेश को यह अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभागीय टीम को बधाई दी।

मध्य प्रदेश को यह अवार्ड हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में प्रदान किया।

आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप जी ने मंत्रालय में भेंट कर भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को स्टार्टअप के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन के लिए 'स्टार्टअप रैंकिंग 2022' में "लीडर"' अवार्ड दिए जाने की जानकारी दी।

मध्यप्रदेश के युवा अपने नित नए नावाचारों… pic.twitter.com/mqQNXNVmkl

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 23, 2024

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति के कारण राज्य में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या दो वर्ष से कम अवधि में 108 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। मुख्यमंत्री से मंगलवार को मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने भेंट कर मध्य प्रदेश को प्राप्त "लीडर" अवार्ड के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।